कोतवाली नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किये गये देह व्यापार में लिप्त अभियुक्तगण

  हरिद्वार समाचार-कोतवाली नगर हरिद्वार क्षेत्रान्तर्गत प्रभारी निरीक्षक  अमरजीत सिंह को मुखबिर खास ने सूचना दी कि चित्रा टाकीज गली मायापुर में स्थित होटल ऋषभ में होटल मालिक की मिली भगत से होटल में देह व्यापारध्शराब बेचने का काम किया जा रहा है, तथा बाहर से कुछ लड़कियां बुलाकर उनसे देह व्यापार का कार्य करवाया जाता है, आज भी होटल में देह व्यापार का कार्य हो रहा है, इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक  अमरजीत सिंह द्वारा तत्काल पुलिस टीम को मौके पर बुलाकर व मुखबिर को साथ लेकर चित्रा टाकीज गली में स्थित होटल ऋषभ में पहुंचे व रिशेष्शन पर होटल का मैनेजर सतीश दत्त गौड पुत्र ब्रह्मदत्त गौड नि० कौरूला थाना घाट चमोली के कब्जे से रिशेप्शन पर रखे 06 बोतल अंग्रेजी शराब 8 पीएम, व 13 पव्वे मैकडवल्स की बरामदगी की गयी, मैनेजर द्वारा बताया कि वह होटल मालिक सचिन के साथ मिलकर ग्राहकों को शराब बेचते है, इस पर पुलिस टीम द्वारा उक्त होटल मैनेजर को गिरफ्तार किया गया, तथा होटल के कमरो से अभिवगण- 01-सूरज पुत्र भोला राम नि0 म0नं0 68 यूआईटी कालोनी जोधपुर राजस्थान हाल विष्णुघाट हरिद्वार, 2-शालू पुत्री शिवदयाल नि0 राजपुर रोड देहरादून हाल विष्णुघाट हरिद्वार, 3 -चांदनी पुत्री मौ० सईद नि0 म0नं0 341 सेक्टर 16 चण्डीगढ, 4-चन्दा पत्नी प्रकाश नि0 विकास कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार, 5-सन्ध्या पत्नी मुन्ना चैहान निव विकास कालोनी ज्वालापुर हरिद्वार, 6-पवनदीप कौर पत्नी जगत जागा नि0 सब्जी मण्डी ज्वालापुर हरिद्वार, 7-ममता पत्नी महेन्द्र नि० कोतकत्ता पं0 बंगाल हाल सब्जी मण्डी ज्वालापुर हरिद्वार, व 8-सुमन पत्नी आशीष नि0 रेलवे स्टेशन कोतवाली नगर हरिद्वार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अश्लील आपतिजनक सामग्री की बरामदगी की गयी। गिरफ्तार अभिगण द्वारा बताया गया कि होटल मालिक सचिन व मैनेजर सतीश के द्वारा उन्हें बुलाकर देह व्यापार करवाया जाता है. गिरफ्तार समस्त अभिगण के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 472/21 धारा 3/4/5/6 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधि० व होटल से बरामद अवैध शराब के सम्बन्ध में होटल मालिक सचिन व मैनेजर सतीष उपरोक्त के विरूद्ध मु0अ0सं0 473/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया है।

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *