जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जुगाड़ वाहनों के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाते हुये इनको सीज किया जाये

हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) श्री पी0एल0 शाह की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार रोशनाबाद में जनपद हरिद्वार में परिवहन व्यावसायियों की समस्या के निराकरण के सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित हुई।
बैठक में अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) के सम्मुख आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने सिडकुल हरिद्वार में पार्किंग एवं नोएंट्री की समस्या से अवगत कराया। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों से जानकारी ली तो अधिकारियों ने बताया कि पार्किंग शुल्क न देना पड़े, इसके लिये कुछ लोडर चालक गाड़ियों को पार्किंग में खड़ी न करके सड़क पर या सर्विस लेन में खड़ी कर देते हैं तथा कुछ लोडर चालक गाड़ियों में सामान लोड कराने का कारण बताते हुये गाड़ियों को इधर-उधर सड़कों पर खड़ी कर देते हैं। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि गाड़ियां निर्धारित पार्किंग में ही खड़ी होनी चाहिये, रोड पर अगर गाड़ी खड़ी होती हैं, तो उनका चालान अवश्य किया जाये तथा इस सम्बन्ध में कम्पनी वालों से भी बातचीत की जाये।
बैठक में सिडकुल हरिद्वार, भगवानपुर, रूड़की औद्योगिक क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय न होने से हो रही दिक्कतों के सम्बन्ध में चर्चा की गयी, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे इन क्षेत्रों का एक सर्वे करा लें तथा कहां-कहां पर शौचालय स्थापित किये जा सकते हैं, के सम्बन्ध में एक रिपोर्ट उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बैठक में सिडकुल हरिद्वार एवं भगवानपुर इण्डस्ट्रियल एरिया में ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित किये जाने के सम्बन्ध में अपना पक्ष रखा, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि परिवहन विभाग से विचार-विमर्श करते हुये ट्रांसपोर्ट नगर स्थापित करने के लिये कितनी भूमि की आवश्यकता होगी, उसे चिह्नित करते हुये तत्पश्चात जमीन अधिग्रहण की कार्रवाई की जाये।
बैठक में जुगाड़ वाहनों(मोटर साइकिल में ट्राली जोड़ते हुये) के माध्यम से माल ढुलाई किये जाने का प्रकरण भी सामने आया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली, तो परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ऐसे जुगाड़ वाहनों का चालान करने के साथ ही उसके इंजन वाले हिस्से तथा माल ढुलाई वाले हिस्से को अलग-अलग कर दिया जाता है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ऐसे जुगाड़ वाहनों के विरूद्ध संयुक्त अभियान चलाते हुये इनको सीज किया जाये तथा जो जुगाड़ वाहन तैयार कर रहे हैं, इस सम्बन्ध में उनसे भी बातचीत की जाये।
श्री पी0एल0 शाह को बैठक में आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के पदाधिकारियों ने भगवानपुर से ईमलीखेड़ा-धनौरी बहादराबाद रोड पर ट्रकों की नोएंट्री के सम्बन्ध में जानकारी दी, जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि एसपी ट्रैफिक से बातचीत करके इसका कुछ न कुछ समाधान निकाला जायेगा।
बैठक में इण्डस्ट्रियल एरिया भगवानपुर व रूड़की की सड़कों की मरम्मत के सम्बन्ध में भी विस्तृत चर्चा हुई। इस पर अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को इस सम्बन्ध में उद्योगों के प्रतिनिधियों से वार्ता करके सड़कों की मरम्मत कराने की कार्रवाई करने के निर्देश दिये।
इस अवसर पर संयुक्त मजिस्ट्रेट भगवानपुर श्री आशीष मिश्रा, संयुक्त मजिस्ट्रेट रूड़की श्री अभिनव शाह, एसडीएम लक्सर श्री गोपाल राम बिनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अवधेश कुमार सिंह, नगर आयुक्त नगर निगम श्री दयानन्द सरस्वती, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रशासन) श्री रत्नाकर सिंह, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी(प्रवर्तन) सुश्री रश्मि पन्त, महाप्रबन्धक उद्योग सुश्री पल्लवी गुप्ता, अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण श्री सुरेश तोमर, आॅल इण्डिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के प्रदेश महासचिव श्री आदेश सैनी एवं अन्य पदाधिकारीगण सहित सिडकुल, सिंचाई, पुलिस विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।
…………………

Related Posts

03 किलो 946 ग्राम अवैध गांजे के साथ एक तस्कर पुलिस ने दबोचा*

बहादराबाद हरीद्वार पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” के अंतर्गत SSP हरिद्वार के नेतृत्व, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर के पर्यवेक्षण में बहादराबाद पुलिस ने…

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *