पुलिस ने पकड़े 02 नशा तस्कर, लाखों ₹ की स्मैक (34.35 ग्राम) बरामद 

 
 
 लक्सर/ हरिद्वार-

कोतवाली लक्सर पुलिस ने पकड़े 02 नशा तस्कर, लाखों ₹ की स्मैक (34.35 ग्राम) बरामद 
 
माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड के *“ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025* अभियान को सार्थक बनाने हेतु एसएसपी हरिद्वार श्री अजय सिंह द्वारा नशा बेचने वाले एवं उनके संरक्षकों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।
 
जिसके क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 14/11/22 को अभियुक्त जावेद उर्फ जग्गा पुत्र अफजाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना को0 लक्सर को दौराने चैकिंग 06.30 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।
 
पूछताछ करने पर अभियुक्त जावेद उर्फ जग्गा ने उक्त स्मैक को मोहब्बत पुत्र मिदाहसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर को0 लक्सर हरिद्वार स्मैक खरीद कर लाना बताया।
 
जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा आज ही अभियुक्त मोहब्बत पुत्र मिदाहसन उपरोक्त को  28.05 ग्राम स्मैक व एक इलेक्ट्रानिक तराजू व 2700/- रूपये नगरी के साथ दबोचा गया। 
 
अभियुक्त मोहब्बत उपरोक्त से पूछताछ करने पर इसके द्वारा वक्कार पुत्र नामालूम निवासी ग्राम सिरचन्दी भगवानपुर से स्मैक खरीद कर लाना तथा आगे बेचना बताया गया। 
 
जिसकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास जारी हैं।
 
*उक्त व्यक्तियों के संबंध में एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अंतर्गत सख्त से सख्त कार्यवाही अमल में लाई जा रही है* 
 
*नाम पता अभियुक्त गण*
1- जावेद उर्फ जग्गा पुत्र अफजाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना को0लक्सर हरिदावर उम्र 39 वर्ष – पंजीकृत मु0अ0स0 1075/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट 
*बरामद माल – 06.30 ग्राम स्मैक*
 
2- मोहब्बत पुत्र मिदाहसन निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना को0 लक्सर हरिद्वार उम्र 27 वर्ष 
पंजीकृत मु0अ0सं0 1076/22 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट
*बरामदा माल- 28.05 ग्राम स्मैक, एक इलेक्ट्रानिक तराजू, 2700/- रूपये नगद व एक मोटरसाईकिल*
 
*पुलिस टीम*
01- श्री हेमेन्द्र सिहं नेगी, क्षेत्राधिकारी लक्सर जनपद हरिद्वार
02- श्री यशपाल सिहं बिष्ट, प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार।
03- उ0नि0 मनोज नौटियाल चौकी प्रभारी को0 लक्सर हरिद्वार
04- उ0नि0 नरेन्द्र तोमर चौकी सुल्तानपुर जनपद हरिद्वार।
05- कान्स 1344 गंगा सिहं को0 लक्सर 
06- कान्स 1379 अजीत तोमर को0 लक्सर 
07- का0 497 नवीन चन्द को0 लक्सर
 
 

Related Posts

नशे के खिलाफ पथरी पुलिस और A.N.T.F. की बड़ी कार्यवाही

पथरी हरीद्वार। एसएसपी नवनीत सिंह के दिशा निर्देशन में ऑपरेशन प्रहार के तहत जनपद पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना पथरी व A.N.T.F. की संयुक्त टीम…

कनखल पुलिस का संकल्प, “पिल्ला गैंग को पुर्ण रूप से समाप्त

कनखल हरिद्वार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कनखल पुलिस द्वारा अपराधियों, वांछितों, हिस्ट्रीशीटरों, हुड़दंगियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *