श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के लापता कोठारी महंत मोहनदास का जीन बोतल से बाहर दोबार पुलिस जांच शुरू होने पर कुछ संत महंतों व प्रोपर्टी डीलर की बैचेनी बढ़ी

हरिद्वार समाचार– श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के श्रीमहंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि कोठारी महंत मोहनदास के रहस्मय परिस्थितियों में लापता होने की सीबीआई जांच होनी चाहिए। महंत मोहनदास के लापता होने के कई वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक उनका कुछ पता नहीं लग पाया है। प्रैस को जारी बयान में श्रीमहंत रघुमुनि महाराज ने कहा कि सीबीआई जांच से ही महंत मोहनदास के लापता होने का सच बाहर आ पाएगा। ट्रेन से हरिद्वार से मुबई के लिए रवाना हुए कोठारी महंत मोहनदास के साथ वास्तव में क्या हुआ था। यह केवल सीबीआई जांच से ही सामने आ पाएगा। उन्हें गायब किया गया या धोखे से उनकी हत्या कर दी गयी। यह सच सामने आना ही चाहिए। पूरी सच्चाई सामने आने के बाद ही संत समाज को सुकुन मिलेगा। महंत रघु मुनि महाराज ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस प्रशासन ने दोबारा जांच शुरू की है। कोठारी महंत मोहनदास से जुड़े लोगों ऐसे लोग जो मामूली आर्थिक स्थिति से रातोंरात करोड़पति बन गए। उनकी जांच भी पुलिस प्रशासन को करनी चाहिए। यदि पुलिस प्रशासन ऐसे लोगों से सख्ती से पूछताछ कर जांच करे तो महंत मोहनदास के गायब होने के पीछे का सच सामने आ जाएगा। गौरतलब है कि लगभग तीन वर्ष पूर्व श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन के कोठारी महंत श्रीमहंत मोहनदास हरिद्वार से ट्रेन से मुंबई के लिए रवाना हुए थे। लेकिन बीच रास्ते में गायब हो गए। उनके गायब होने के बाद पूरे संत समाज में चिंता उत्पन्न हो गयी थी। उनकी बरामदगी की मांग को लेकर संत समाज ने धरना प्रदर्शन तक किया था। अखाड़ा परिषद की ओर से भी मामले की सीबीआई जांच की मांग की गयी थी। लंबी जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने मामले में फाईनल रिपोर्ट लगा दी थी। जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए पुलिस को दोबारा से जांच करने के आदेश दिए हैं। मामले की दोबारा जांच शुरू होने पर कुछ संतों व प्रोपर्टी डीलर की बैचेनी बढ़ गयी है।

Related Posts

नशा तस्करों पर कार्यवाही जारी, 101 नशीले कैप्सूल्स के साथ एक दबोचा

सिडकुल  हरिद्वार एसएसपी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ की जा रही कार्यवाही के क्रम में कोतवाली सिड़कुल पुलिस ने कल दिनांक 02/06/26 को मुखबिर की सूचना पर सागर…

गुरुकुल कांगड़ी के पास कांवड़ यात्री को गोली मारने की घटना का हरिद्वार पुलिस ने किया त्वरित खुलासा

हरिद्वार दिनांक 01.06.2026 की मध्य रात्रि में डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास कांवड़ लेकर जा रहे एक व्यक्ति को मोटरसाइकिल सवार युवकों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *