देहरादून – जिलाधिकारी डॉ आर राजेश कुमार ने जनपद में पैट्रोल किल्लत को लेकर सोशल मीडिया पर 13 जून को फैलाई गई अफवाह पर शक्त रूख अपनाते हुए ऐसे 6 सोशल मीडिया अकाउंट को चिन्हित कर जिला पूर्ति अधिकारी को संबंधित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पैट्रोल किल्लत को लेकर जिन लोगों ने सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाई है उनको चिन्हित करते हुए मुकदमा दर्ज करें।साथ ही भविष्य में अगर कोई इस प्रकार के अफवाह फैलाता है तो ऐसे शरारती तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जिलाधिकारी ने आम जनमानस से अपील किया कि किसी अफवाह एवं बहकावे में ना आएं जनपद में ईंधन की आपूर्ति सामान्य है तथा खपत के अनुसार पर्याप्त ईधन है।
सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट मामले में पुलिस की कार्रवाई
कनखल हरिद्वार कोतवाली कनखल पुलिस ने दिनांक 24/8/2026 को अपर सहायक अभियन्ता प्रा0ख0लो0नि0वि0 हरिद्वार व उनके सहकर्मियों के सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट करने आदि के सम्बन्ध में…


