कनखल हरिद्वार

 

दिनांक 25.10.2026 को वादी देवनन्द मण्डल व आनन्द कुमार निवासी रविदास बस्ती द्वारा तहरीर दी कि मौहल्ला रविदास बस्ती मे रहने वाले H.S. अमित कटारिया पर आये दिन सामान लेने और पैसे मांगने पर चाकू दिखा जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए। पीड़ित पक्ष ने ये भी बताया कि आरोपी खुलेआम बताता है कि उसने 03 क़त्ल किये है लेकिन कोई कुछ नही बिगाड सकता। शराब पीने के लिये अवैध पैंसों की मांग कर लोगों मे डर का माहोल बनाने के भी आरोप लगाए।

आरोपी हिस्ट्रीशीटर को पुलिस द्वारा दिनांक 14.10.26 व दिनांक 24.10.269 को भी 170 BNSS के तहत हिरासत में ले कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था लेकिन जमानत पर छूटने पर वह दोबारा वही अपराधिक कृत्य करने लगा।

प्राप्त शिकायत पर कोतवाली कनखल पर क्रमशः मु0अ0स0 412/26 व मु0अ0स0 413/26 पंजीकृत किये गये।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देशानुसार थाना कनखल पुलिस ने आज दिनांक 26.10.2026 को आरोपित को उसके घर पर दबिश देकर हिरासत में लिया। आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जा रही है।

*विवरण आरोपित-*
अमित कटारिया पुत्र हुकम चन्द निवासी रविदास बस्ती थाना कोतवाली कनखल हरिद्वार।

*अपराधिक इतिहास-*
1- हत्या के 03 अभियोग
2- गैंगेस्टर का 01 अभियोग
3- अवैध वसूली के 03 अभियोग
4- छेडखानी के 02 अभियोग
5- NDPS ACT का 01 अभियोग
6- अवैध शस्त्र के 04 अभियोग
7- गुण्डा के 02 अभियोग
8- शराब तस्करी के 02 अभियोग
9- लडाई झगडे आग जनी -02 अभियोग
10- 110 जी के 02 अभियोग

*पुलिस टीम-*
1- व0उ0नि0 अनुज सिंह
2- उ0नि0 प्रकाश चन्द्र
3- उ0नि0 धनराम शर्मा
4- का0 विशन चौहान
5- का0जितेन्द्र राणा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *