मंगलौर हरिद्वार
जनपद में नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने एवं नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मंगलौर पुलिस को सफलता मिली है।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की धरपकड़ के लिए अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसी क्रम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में गठित टीम को कस्बा लंढौरा क्षेत्र में नशा तस्करों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी एवं विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। अभियान के दौरान लंढौरा क्षेत्र से एक अभियुक्त सुहैब को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 7.20 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत ₹2,16,000 बताई गई है
पुलिस द्वारा तस्कर के विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
*बरामदगी*
अवैध स्मैक 7.20 ग्राम (अनुमानित कीमत: ₹2,16,000)
*नाम पता आरोपित*
सुहैब पुत्र युसुफ निवासी ग्राम किदवई नगर, तबाल्सा, थाना खालापार, जनपद मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश।
*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन चौहान
2. हे0का0 शूरबीर चौहान
3. का0 दिनेश शर्मा
