*हरिद्वार, 27 अक्टूबर, 2026*
क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी सोनू कुमार के ने अवगत कराया कि मंगलवार को उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के सभागार में युवा महोत्सव-2026 का आयोजन किया गया। महोत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया।
महोत्सव की नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में स्किरिंग पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में अमन दुबे, चित्रकला में शाश्वत, लोकनृत्य में किरण, लोकगीत में वंदना तथा कविता लेखन प्रतियोगिता में अर्पणिता ने प्रथम स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक अध्यापिका मिनाक्षी सिंह, ब्लॉक कमांडर रामकुमार, ब्लॉक सरदार सुशील गिरि एवं बसंत कुमार, अंजलि श्रीवास्तव और खेल प्रशिक्षक शांति बस-नायक सहित पीआरडी जवानों ने सहयोग दिया।
महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और उन्हें विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक गतिविधियों के लिए मंच प्रदान करना रहा।
