दिनांक 28.10.2026 
एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर की छात्राओं का मुख्यमंत्री मेधावी विद्यार्थी पुरस्कार योजना में चयन हुआ है। संस्थान की बी.ए की छात्रा सृष्टि राय को 50000/- रूपये एवं एम.कॉम की छात्रा शाइना वाधवा को 30000/- की पुरस्कार राशि प्रदान की जायेगी। इन छात्राओं का चयन प्रदेश में उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए किया गया है।
संस्थान के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी ने छात्राओं को शुभकॉमनायें देते हुए कहा कि आपकी मेहनत, समर्पण और दृढताा ने एचईसी परिवार को गौरवान्वित किया हैं
संस्थान की प्राचार्या डा0 तृप्ति अग्रवाल ने छात्राओं को उनके उज्जवल भविष्य और सफलता के शुभकॉमनायें दी।
