एक वर्ष के लिए भारत जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता ग्रहण करेगा-जिलाधिकारी

देहरादून – माह दिसम्बर 2022 से एक वर्ष के लिए भारत जी-20 राष्ट्रों की अध्यक्षता ग्रहण करेगा। इस दौरान पूरे भारत वर्ष में लगभग 200 बैठकें एवं सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। जिसमें 40 देश तथा अन्तराष्ट्रीय संगठन भाग लेगें। उक्त के तैयारियों के संबंध में आज बीजापुर गेस्ट हाऊस में जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार की अध्यक्षता में विदेश मंत्रालय भारत सरकार की टीम के साथ बैठक कर जनपद देहरादून में प्रस्तावित सेमिनार/बैठक की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा हुई। इसके उपरान्त जिलाधिकारी एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार से आयी टीम द्वारा जनपद अवस्थित स्थानीय होटल, ऐतिहासिक स्थलों का निरीक्षण भी किया। ज्ञातव्य है कि भारत सरकार इन बैठकों के दौरान विदेशी प्रतिनिधियों को भारतीय संस्कृति तथा ऐतिहासिक महत्व के स्थानों का अवलोकन कराया जाएगा।
इस अवसर पर डीआईजी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जन्मजेय खण्डूरी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व के.के. मिश्रा,  विदेश मंत्रालय भारत सरकार की टीम के सदस्य सहित नगर मजिस्ट्रेट कुश्म चैहान, निदेशक संस्कृति विभाग बीना भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी जसवंत सिंह चैहान, परिवहन कर अधिकारी प्रज्ञा पंत आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

एसएसपी नवनीत सिंह की अगुवाई में सैनिक सम्मेलन आयोजित

हरिद्वार एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आज दिनांक 30.03.2026 को पुलिस कार्यालय रोशनाबाद स्थित सभागार में सैनिक सम्मेलन आयोजित किया गया। जिनमें जनपद के सभी थानों/शाखाओं से अपनी-अपनी समस्या…

व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड प्रणाली का शुभारंभ आज एआरटीओ कार्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया।

  हरिद्वार 30 मार्च, 2026   इस अवसर पर कार्यक्रम का उद्धघाटन माननीय परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी, जैव प्रौद्योगिकी मंत्री श्री प्रदीप बत्रा के करकमलों द्वारा किया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *