तमंचे के बल पर बाइक और मोबाइल लुट मामले का हरिद्वार पुलिस ने किया खुलासा

हरिद्वार

दिनांक 24/09/2026 को पंकज कुमार निवासी अन्नेकी हेतमपुर रोशनाबाद ने थाना सिडकुल पर एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि रानी रो नदी के पास दोपहर के समय चार अज्ञात लोगों ने तमंचे के बल पर उससे पल्सर मोटरसाइकिल व मोबाइल फोन लूट लिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिडकुल पर मुकदमा अपराध संख्या 402/2026 धारा 309 (4)BNS बनाम चार अज्ञात लोग पंजीकृत किया गया।

घटना की गंभीरता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों पर तत्काल टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा घटनास्थल व उसके आसपास आने जाने वाले रास्तो पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चैक करते हुए घटना में शामिल अभियुक्तो व वाहन के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई, साथ ही घटना के सम्बन्ध में वादी से जानकारी कर अन्य संदिग्ध व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ की गई।

पुलिस द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों के दौरान आज पुलिस टीम द्वारा घटना में शामिल दीपक व आकाश उर्फ पहाड़ी को नवोदय स्कूल के सामने लगने वाली पीठ मैदान के पास से गिरफ्तार किया गया। घटना के संबंध में सख्ती से पूछताछ की गई तो दीपक ने बताया कि दिनाँक 23.09.2026 को थाना रायपुर देहरादून में एक महिला के अपहरण का प्रयास करने के मामले में गिरफ्तारी के डर से छुपाते छुपाते वह और साथी कार से हरिद्वार आ गए। दिनांक 24/09/2026 को एक साथी अपने घर चला गया। उस दिन दीपक व अन्य तीन युवकों ने पेंटागन मॉल के पीछे नदी के पास में शराब पी। इसके बाद पैसों की कमी के चलते इन्होंने नदी के किनारे कार खड़ी करके कच्चे रास्ते से गुजर रहे एक बाइक सवार व्यक्ति को रोककर तमंचे के बल पर पल्सर मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन व पर्स लूट लिया और मौके से फरार हो गए।

पकड़े गए आरोपियों ने ये भी बताया कि उनके अन्य साथी मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बेचने गए हैं जो अब तक वापस नहीं लौटे। फरार वांछित की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को न्यायालय के सम्मुख पेश किया जा रहा है।

*बरामदगी-*
स्विफ्ट कार, एक आरसी, एक आधार कार्ड, एक पर्स व ₹1000।

*गिरफ्तार आरोपित-*
1-दीपक पुत्र दिलीप कुमार निवासी ग्राम खागा थाना खागा जिला फतेहपुर सिकरी उत्तर प्रदेश हाल निवासी विष्णु लोक कॉलोनी रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 21 वर्ष ।
2-आकाश उर्फ पहाड़ी पुत्र अनिल निवासी ग्राम नगर थाना पौड़ी जनपद पौड़ी गढ़वाल हाल निवासी मकान नंबर 1028 विष्णु लोक कॉलोनी थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 26 वर्ष।

*पुलिस टीम-*
1- थानाध्यक्ष अजय शाह
2- व.उ.नि. प्रवीण बिष्ट
3- उ.नि. इंद्रजीत सिंह राणा
4- उ.नि. अनिल बिष्ट
5- हे.कां. संजय
6- कां. मनीष कुमार

Related Posts

दुष्कर्म एवं धर्म परिवर्तन के मामले में हरिद्वार पुलिस का त्वरित एक्शन, मुख्य आरोपी पुलिस ने दबोचा

हरिद्वार दिनांक 25.09.2026 को मध्य प्रदेश निवासी एक युवती द्वारा थाना पथरी पर प्रार्थना पत्र देकर कुछ व्यक्तियों पर बंधक बनाकर दुष्कर्म करने एवं धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में…

कनखल पुलिस ने शातिर चैन स्नैचर को छीनी गई सोने की चैन, तमंचा व कारतूस सहित दबोचा

हरिद्वार   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कनखल पुलिस ने चैन स्नैचिंग की घटना का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *