मंगलौर पुलिस द्वारा 16.10 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 01 नशा तस्कर दबोचा

मंगलौर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मंगलौर द्वारा अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखते हुए चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में उपनिरीक्षक नवीन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा लंढौरा क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान संदिग्ध के कब्जे से 16.10 ग्राम अवैध स्मैक, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹4,83,000/- तथा तस्करी में प्रयुक्त एक इलेक्ट्रिक स्कूटी बरामद हुई।

पुलिस द्वारा संदिग्ध को हिरासत में लेकर उसके विरुद्ध कोतवाली मंगलौर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

*नाम पता आरोपित*
फैज मौहम्मद पुत्र फरागत निवासी रणसूरा, कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

*बरामदगी*
1. 16.10 ग्राम अवैध स्मैक
2. 01 इलेक्ट्रिक स्कूटी

*पुलिस टीम*
1. उ0नि0 नवीन चौहान
2. हे0का0 शूरबीर चौहान
3. का0 नरेश कुमार

Related Posts

पडोसी को मार पीटकर डराने धमकाने वाले 04 आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा

हरिद्वार 13.08.2026 को वादी मोहित चौधरी पुत्र देवेन्द्र चौधरी नि0 एच-135 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि दिनांक 13.08.26 को प्रातः वह अपने घर शिवालिक नगर से BHEL…

साइबर ठगी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी

हरिद्वार        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *