पडोसी को मार पीटकर डराने धमकाने वाले 04 आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा

हरिद्वार 13.08.2026 को वादी मोहित चौधरी पुत्र देवेन्द्र चौधरी नि0 एच-135 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि दिनांक 13.08.26 को प्रातः वह अपने घर शिवालिक नगर से BHEL मे ड्यूटी पर जा रहे थे, इस दौरान रास्ते में सेक्टर-5-B खोखा मार्किट के पास दो मोटर साइकिल सवार 05 अज्ञात युवको द्वारा उनके साथ गाली गलोच कर लाठी डण्डो व बेल्ट से मारपीट कर सन्दीप वर्मा नामक व्यक्ति को 5 लाख रूपये देने व जान से मारने की धमकी देकर भाग गये, उक्त सम्बन्ध तत्काल थाने पर मु0अ0सं0 284/

उक्त घटना में शामिल अज्ञात आरोपियो की तलाश एवं गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये, सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन कर घटना में शामिल 05 युवको की सुरागरसी पतारसी की गयी ।
पुलिस टीम के काफी प्रयासो के उपरान्त दिनांक 04.09.2026 को न्यू टिहरी विस्थापित आर्मी ग्राउंड गुजर बस्ती से 04 आरोपियो 1. हरविंदर सिंह उर्फ बाबी उर्फ पहलवान 2. आकाश 3. ऋषभ पुत्र मनोज 4. हिमांशु पुत्र मुनेश कुमार को धर दबोचकर आरोपियो के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल HF delux 2. मोटर साईकिल स्प्लेंडर की बरामदगी की गयी ।

पूछताछ पर आरोपियो द्वारा बताया कि आरोपी के द्वारा बताया कि उनको उनके एक परिचित द्वारा उनको सिडकुल मे नौकरी लगवाने और रोशनाबाद मे सब्जी की ठेली लगवाने के नाम पर वादी के पड़ोस मे रहने वाले सन्दीप वर्मा जिनका वादी से पूर्व से विवाद चल रहा से उसके घर शिवालिक नगर में मिलवाया और वहाँ पर सन्दीप वर्मा द्वारा बताया कि मेरे पड़ौस मे रहने वाले मोहित चौधरी जो बीएचईएल मे काम करता है उसने मेरे लडकी को छेडा है तुम लोग मोहित चौधरी को ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में उसको मारपीट कर डरा देना और उसके बाद सन्दीप वर्मा ने हमे हमारे खर्चे के लिए 03 हजार रुपये नकद दिये और कहा कि तुम लोग मोहित चौधरी को पीटकर डरा धमका देना।

फिर हमने दिनांक 13.08.2026 की सुबह अपनी मोटर साईकिलो से मोहित का पीछा करते हुए सेक्टर 05 खोखा मार्केट बीएचईएल के पास मे एकान्त देखकर हमने उसकी बुलेट मोटर साईकिल से आगे निकलकर उसको रोककर मारपीट गाली गलौच करते हुए उसको जान से मारने की धमकी दी और उसकी बुलेट मोटर साईकिल की चाबी निकालकर अपने साथ ले जाकर आगे जंगल में फेंक कर चले गये थे। आरोपितों के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*नाम पता आरोपी*-
1- हरविंदर सिंह उर्फ बाबी उर्फ पहलवान पुत्र कुलदीप सिंह निवासी ग्राम मौजमपुर सदत थाना नजीबाबाद जिला हरिद्वार ।
2- आकाश पुत्र चंद्रया निवासी ग्राम जुल्फकारपुर गड़ी तहसील नजीबाबाद बिजनौर उत्तर प्रदेश ।
3- ऋषभ पुत्र मनोज निवासी ग्राम ढाकी हुसैनपुर थाना नजीबाबाद बिजनौर उत्तर ।
4- हिमांशु पुत्र मुनेश कुमार निवासी ग्राम – जगदीशपुर नजीबाबाद (बिजनौर) उत्तर प्रदेश ।

बरामदगी-
1- मो0सा0 HF delux (घटना में प्रयुक्त)
2.मोटर साईकिल स्प्लेंडर नं0- (घटना में प्रयुक्त)

*पुलिस टीम-*
मनोहर सिंह भण्डारी, प्रभारी निरीक्षक
उ0नि0 मन्दीप सिंह,
कानि0 विवेक गुसांई,
कानि0 प्रेम सिंह,
कानि0 महेन्द्र सिंह,

Related Posts

साइबर ठगी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी

हरिद्वार        

हरिद्वार पुलिस का अपराध पर बड़ा प्रहार – चोरी हुआ 35 लाख कीमती ट्रक बरामद

हरीद्वार जनपद हरिद्वार में अपराध रोकने एवं अपराधियों की नकेल कसने के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली श्यामपुर पुलिस ने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *