मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी 2025: फुटबॉल* *अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले संपन्न

 

*हरिद्वार, 11 फरवरी 2026*

खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) में फुटबॉल खेल विधा के अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले रोमांचक रहे। आज खेले गए मैचों में विभिन्न जनपदों की टीमों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

पहले क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार राज्यसभा और टिहरी के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें हरिद्वार राज्यसभा ने 3-1 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दूसरे क्वार्टर फाइनल में चमोली और नैनीताल आमने-सामने रहे, जिसमें नैनीताल ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6-0 से एकतरफा जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।

तीसरे क्वार्टर फाइनल में देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में पौड़ी गढ़वाल ने 3-1 से जीत दर्ज कर अंतिम चार में स्थान पक्का किया।
चौथे क्वार्टर फाइनल में हरिद्वार लोकसभा और पिथौरागढ़ के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनल्टी शूटआउट में हरिद्वार ने 5-4 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला क्रीड़ाधिकारी शबाली गुरुंग एवं नोडल मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी मुकेश कुमार भट्ट द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी, व्यायाम प्रशिक्षक, खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *