वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल विजेता खिलाड़ियों का यतीश्वरानंद ने किया स्वागत

हरिद्वार। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने भारतीय शूटिंग बॉल टीम में वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल प्राप्त करने पर सूरज चौधरी एवं नवनीत कुमार को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी हमारे देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वस्तर की प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए आशीर्वाद दिया।
भारतीय टीम ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 1 से 3 फरवरी तक नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित हुई थी। रविवार को गाजीवाली आर्यनगर आश्रम में सिल्वर मेडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ी सूरज चौधरी और नवनीत कुमार पहुंचे। खिलाड़ी सूरज चौधरी गांव बेलडी और नवनीत कुमार शेरपुर खेलमऊ निवासी है। आश्रम पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूल गुलदस्ते एवं मेडल पहनाकर दोनों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों ने शूटिंग बॉल वर्ल्ड कप में पदक जीतकर न केवल पूरे भारत में बल्कि देवभूमि उत्तराखंड का भी नाम रोशन किया है। दोनों खिलाड़ियों की यह ऐतिहासिक उपलब्धि प्रदेश के युवाओं के लिए एक प्रेरणास्रोत है। उन्होंने दोनों के उज्ज्वल भविष्य और आने वाली प्रतियोगिताओं में और अधिक सफलता के लिए उत्साहवर्धन किया। इस दौरान स्वामी यतीश्वरानंद ने प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही खेल और खिलाड़ियों के लिए योजनाओं के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में राष्ट्रमंडल खेलों का आयोजन कराकर बड़ा संदेश दिया था। उन्होंने हर गांव, शहर, जिला स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने के लिए खेल मैदान, तमाम छात्रवृत्तियों की शुरूआत करके खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान किया है।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *