सभी कोरोनो से बचाव के नियम अपनाये, गाइड लाइन का पालन करें। थोड़ी भी परेशानी होने पर सतर्कता बरतें-सतपाल महाराज

 हरिद्वार समाचार– पर्यटन, लघु सिंचाई, संस्कृति, जलागम, तिर्थाटन एवं प्रभारी मंत्री जनपद हरिद्वार माननीय सतपाल महाराज आज जनपद भ्रमण पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने कोरोना महामारी उपचार में प्रयोग आने वाली आक्सीजन आपूर्ति की स्थिति, जनपद में इसकी पर्याप्त उपलब्धता की जानकारी लेने के लिए भेल आॅक्सीजन प्लांट का निरीक्षण किया। उनके साथ रानीपुर विधायक श्री आदेश चैहान, झबरेड़ा विधायक श्री देशराज कर्णवाल रहे। यहां उन्होंने कार्यपालक निदेशक भेल श्री संजय गुलाटी से मुलाकात की। और संकट के इस दौर में आगे बढ़कर सरकार के साथ सहभागिता निभाये जाने को लेकर आभार व्यक्त किया। उन्होंने  जिलाधिकारी श्री सी रविशंकर तथा सीएमओ श्री एसके झा से कोरोना के उपचार एवं नियंत्रण जनपद की तैयारियों पर समीक्षा की।
उन्होंने निरीक्षण में आॅक्सीजन प्लांट की क्षमता को बढ़ाये जाने तथा अन्य प्रकार के गैस सिलेंडरों का प्रयोग आक्सीजन सप्लाई में विकल्प के तौर पर किये जाने की सम्भावना पर विचार-विमर्श किया। तकनीकी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किस प्रकार विकल्प तैयार कर जनता को राहत दी जा सकती है इस पर भी भेल अधिकारियों के सुझाव लिये।
मा. मंत्री ने बताया कि भेल की फिलिंग क्षमता को दस हजार तक बढ़ाये जाने तथा इसके लिए नया आॅक्सीजन प्लांट स्थापित किये जाने के सम्बंध में केंद्रीय मंत्री श्री प्रकाश जावड़ेकर जी को पत्र लिख कर अनुरोध किया गया है।
उन्होंने भेल द्वारा इस संकट के समय में कोरोना रोगियों को प्राण वायु की आपूर्ति किये जाने के कार्य की प्रशंसा की। कहा कि प्लांट में काम कर रहे प्रत्येक कार्मिक की सेवा सराहनीय है। सभी कार्मिक कोरोना के संकट के इस समय में अपनी नौकरी के रूप् में एक प्रकार से समाज सेवा कर रहे हैं।
श्री महाराज ने कहा कि जिले की आवश्यकता के अनुसार आपूर्ति कम नहीं होने दी जायेगी। आॅक्सीजन उत्पादन क्षमता को शीघ्र ही बढाने का प्रयास किया जायेगा।
उन्होंने नागरिकों से भी अपील करते हुए कहा कि सभी कोरोनो से बचाव के नियम अपनाये, गाइल लाइन का पालन करें। थोड़ी भी परेशानी होने पर सतर्कता बरतें।
इस अवसर पर आॅक्सीजन प्लांट के जीएम श्री वीके रायजादा, जीएम एचआर श्री आर.आर शर्मा भी उपस्थित रहे

Related Posts

बहादराबाद में आयुष चिकित्सा को मिली नई सौगात

‎ ‎हरिद्वार/बहादराबाद। बहादराबाद क्षेत्र में आयुष चिकित्सा सेवाओं के विस्तार और विशिष्ट आयुर्वेदिक उपचार को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आयुष्मान आरोग्य मंदिर, बहादराबाद में आयुर्वेद…

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *