प्रत्येक मौहल्ला, वार्ड तक सेनेटाइजेशन हो ऐसा कराना सुनिश्चित करें-अपर जिलाधिकारी

हरिद्वार समाचार– अपर जिलाधिकारी हरिद्वार (प्रशासन) श्री भगवत किशोर मिश्रा ने कोविड-19 के संक्रमण की दूसरी लहर के तीव्र प्रभाव को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रोकने के लिए अधिकारियो को निर्देश दिये। उक्त संक्रमण के नियंत्रण हेतु शासन एवं जिला प्रशासन के स्तर से युद्धस्तर पर प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में समस्त जनपद में लगातार सेनिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कोरोना बचाव में स्थानीय निकायों द्वारा किये जाने वाले सेनेटाइजेशन कार्य में और अधिक तेजी लाने की आवश्यकता बतायी।
अपर जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम हरिद्वार/रूड़की, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत जनपद हरिद्वार एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह प्रतिदिन अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत कराये जा सेनिटाइजेशन को और अधिक तेजी से कराये।  प्रत्येक मौहल्ला, वार्ड तक सेनेटाइजेशन हो ऐसा कराना सुनिश्चित करें साथ ही निकायवार/वार्डवार/पंचायतवार किये गये सेनिटाइजेशन के सम्बन्ध में सूचना प्रतिदिन 04 बजे तक प्रेषित कराना सुनिश्चित करेंगे। आदेशों का उल्लंघन होने पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। 

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *