लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच I.P.L. में लगाए जा रहे सट्टे पर भी है हरिद्वार पुलिस की नजर

 ज्वालापुर हरिद्वार

 

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव को सकुशल संपादित करने की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस ने प्रचलित I.P.L. (इन्डियन प्रिमियर लीग) में की जा रही सट्टेबाजी का भांडाफोड करते हुए दिनांक 31.03.2024 को कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत अम्बेडकर चौक के नजदीक मौहल्ला मैदानियान में छापेमारी करते हुए कथित सट्टेबाजी गैंग के 02 सदस्यों क्रमशः शाहरुख व शाहनवाज को दबोचकर मौके से सट्टा सामग्री, 02 मोबाइल फोन व 15000/ रुपये नगदी बरामद की।

गिरफ्त में आए आरोपियों के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा अपराध संख्या 337/2024 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

*आरोपियों का विवरण-*
1-शाहरुख पुत्र रियाजुल
2-शाहनवाज पुत्र रियाजुल निवासी मोहल्ला मैदानियान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

*बरामदगी का विवरण –*
1-सट्टा पर्चा,पैन, 02मोबाइल फोन व नकद ₹15000/-

*पुलिस टीम-*
1-उप निरी0 वीरेंद्र सिंह नेगी
2-उप निरी0 विकास रावत
3.कां0 सन्दीप कुमार
4.कां0 दीपक चौहान

Related Posts

पडोसी को मार पीटकर डराने धमकाने वाले 04 आरोपियो को पुलिस ने धर दबोचा

हरिद्वार 13.08.2026 को वादी मोहित चौधरी पुत्र देवेन्द्र चौधरी नि0 एच-135 शिवालिक नगर रानीपुर हरिद्वार द्वारा सूचना दी कि दिनांक 13.08.26 को प्रातः वह अपने घर शिवालिक नगर से BHEL…

साइबर ठगी के विरुद्ध हरिद्वार पुलिस की त्वरित और सख्त कानूनी कार्रवाई जारी

हरिद्वार        

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *