दिनांक 29.10.2026
श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी के अन्तर्गत आयोजित अन्तर महाविद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता-2026-27 (पुरूष एवं महिला वर्ग) का आयोजन दिनांक 31 अक्टूबर एवं 01 नवम्बर को वन्दना कटारिया स्टेडियम रोशनाबाद में होने जा रहा है। इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का सुअवसर एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशन्स, हरिद्वार को मिला है।
इस प्रतियोगिता में प्रदेश के लगभग 50 महाविद्यालयों के लगभग 400 एथलीट 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर आदि दौड एवं हर्डल्स, लांग जम्प, हाई जम्प, ट्र्पल जम्प, जैबलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो, आदि खेलों में प्रतिभाग करेंगे।
