तीन दिवसीय आयुष्कामीय ​शिविर का नमामी गंगे घाट पर किया आयोजन

हरिद्वार। नमामी गंगे घाट पर रविवार से तीन दिवसीय आयुष्कामीय चिकित्सा ​शिविर की शुरुआत हुई। इसमें पूर्व कैबिनेट मंत्री व नगर विधायक मदन कौ​शिक ने कहा कि आयुर्वेद को आध्यात्म की तरह सभी ने स्वीकार्य कि
या। उन्होंने आयुर्वेद की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि राज्य गठन के बाद एक ऐसा समय आया कि आयुष चिकित्सकों ने स्वास्थ्य सेवाओं की कमान संभाली। उन्होंने विशेष तौर पर हरिद्वार में संचालित दो प्रमुख संस्थान ऋ​षिकुल और गुरुकुल आयुर्वेदिक कॉलेज का उल्लेख करते हुए कहा कि इन संस्थानों ने कई आय
ुर्वेद विशेषज्ञों को देश व जनसेवा के लिए दिया है।
तीन दिवसीय आयुर्वेद चिकित्सा ​शिविर के उद्घाटन अवसर पर नगर विधायक मदन कौ​शिक ने ​शिविर के स्टॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने ​शिविर में दी जाने वाली उपचार की वि​धि और औष​धियों के बारे में भी जानकारी ली।
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अरुण कुमार ने कहा कि आज आयुर्वेद की सभी पद्धतियों की चुनौती को स्वीकार्य किया जा रहा है।
वहीं आयुर्वेद से उपचार की वि​धि पर विभागाध्यक्ष रोग निदान डॉ. संजय सिंह डॉ. राजीव कुरेले ने वसंत ऋतु में होने वाली सामान्य बीमारियों और उनकी दिनचर्या व आहार के जरिए उपचार प्रस्तुत किया।
​शिविर को कृष्णायन गोशाला के संरक्षक अनंतानंद महाराज, आयुर्वेद विशेषज्ञ प्रो. विनीत कुमार ​अ​ग्निहोत्री, जिला होम्योपै​थिक अ​धिकारी डॉ. विकास ठाकुर, जिला आयुर्वेदिक यूनानी अ​धिकारी डॉ. स्वा​स्ति सुरेश, ​शिविर प्रभारी डॉ.
घनेंद्र व​शिष्ठ, नोडल डॉ. अवनीश उपाध्याय, अध्यक्ष अश्वमेध हेल्थ एंड वेलनेस संस्थान विकास मिश्रा, प्राकृतिक चिकित्सा एवं योग विज्ञान विशेषज्ञ रुचिता उपाध्याय आदि ने भी संबो​धित किया।
इस दौरान डॉ. मोनिका प्रभाकर, डॉ. नवेद्य आर्यम, डॉ. मनीषा चौहान, डॉ. नवीनदास, डॉ. विकास दूबे, डॉ. सौरभ त्रिपा
ठी, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. पूजा राय समेत कई अन्य आुयुर्वेद व होम्योपै​​थिक चिकित्सा पद्धति के विशेषज्ञ मौजूद रहे।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *