प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरिद्वार के भूपतवाला में बनकर तैयार हुए सरकारी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया

 हरिद्वार-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हरिद्वार के भूपतवाला में बनकर तैयार हुए सरकारी हॉस्पिटल का वर्चुअली लोकार्पण किया। लोकार्पण कार्यक्रम में हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक और हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और सीएमओ मनीष दत्त समेत कई स्थानीय लोग मौजूद रहे। आपको बता दे कि भूपतवाला क्षेत्र में कोई हॉस्पिटल नहीं था जिसके चलते लोगों को हरिद्वार जिला अस्पताल का रुख करना पड़ता था। स्थानीय लोगों के लंबे संघर्ष के बाद केंद्र सरकार द्वारा जारी करीब 10 करोड़ के बजट से 30 बेड वाला हॉस्पिटल बनकर तैयार हो गया, जिसका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उद्घाटन किया। जल्द ही अस्पताल में ओपीडी शुरू की जाएगी। सांसद निशंक ने कहा कि भूपतवाला क्षेत्र में नवनिर्मित अस्पताल, केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही स्वास्थ्य विभाग की सभी योजनाओं का प्रमुख केंद्र बनेगा।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *