श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा हरिद्वार सीएमओ हरिद्वार को गुलदस्ता देकर किया सम्मानित।

  हरिद्वार-श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा 4 फरवरी 2024 को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों में पंजीकृत शेष मोतियाबिंद ऑपरेशन करने वाले बुजुर्ग मरीजों के आज जिला अस्पताल में 6 बुजुर्गों के निःशुल्क आई ऑपरेशन कराए ।
हरिद्वार श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं पिछले कैंप में लगभग 250 मरीजों को की आंखों का चेकअप किया गया था, जिनमें से आज शेष बचे 6 वृद्धो की आंखों के मोतियाबिंद का ऑपरेशन डॉ सोनी सर्जन जिला अस्पताल के सहयोग से आज पूर्ण हुआ। इस अवसर पर श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी गणों ने सीएमओ सर को सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी। श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के सेक्रेटरी सुशील चौधरी ने बताया कि ट्रस्ट जल्द ही 3 मार्च को चंडीगढ़ पुल के नीचे गरीब लोगों के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य एवं आई कैंप लगाने जा रहा है। श्री अवध बिहारी चैरिटेबल ट्रस्ट के उपाध्यक्ष श्री रामेश्वर गॉड जी ने बताया कि लगातार इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाकर ट्रस्ट गरीबों की सेवा करता रहेगा। इन ऑपरेशनों में सहयोग करने वाले ट्रस्ट की अध्यक्ष डॉ पूनम गुप्ता,डॉ अंजलि सिंह, राम जी ऑप्टिकल्स, सुशील चौधरी, सोनी पालीवाल, रुचि, भूपेंद्र प्रधान आदि ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।

Related Posts

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में UPCL के हरिद्वार कार्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित

हरिद्वार, 13 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) के हरिद्वार कार्यालय में 13 अगस्त 2026 को प्रातः 10 बजे से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य…

कांवड़ मेले में मील का पत्थर साबित हो रही स्वास्थ्य विभाग की पहली बार लगी मेडिकल मोबाइल यूनिट

  *हरिद्वार 05 अगस्त 2026* कांवड़ मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं को त्वरित और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार द्वारा पहली बार शुरू की गई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *