सिर्फ 1 दिन ही क्यो,, महिलाओं को प्रतिदिन महिला दिवस का उत्सव मनाना चाहिए-सरिता सिंह

 हरिद्वार समाचार -वास्तव में,, महिला दिवस तभी सार्थक होगा ,,जब हर महिला अपने से निम्न वर्ग की महिलाओं को आगे बढ़ाने का और खुश होने का अवसर प्रदान करेगी ,हर महिला के चेहरे पर खुशी हो वास्तव में तभी महिला दिवस सार्थक होगा ।सिर्फ 1 दिन ही क्यो,, महिलाओं को प्रतिदिन महिला दिवस का उत्सव मनाना चाहिए।  सदैव ,दूसरों के लिए त्याग ,समर्पण करने वाली नारी सचमुच ईश्वर का दूसरा रूप है क्योंकि ईश्वर भी सृजन कर्ता है ,,और नारी भी सृजन कर्ता है ना केवल सृजन करती है,, वरन् किसी भी परिवार व  समाज का मजबूत आधार, स्तंभ  भी होती है ।जिस परिवार में नारी सशक्त व स्वस्थ होती है उस परिवार में सदैव खुशियों का निवास होता है। प्रत्येक नारी को दूसरी नारी का  सम्मान भी करना चाहिए ।वास्तव में जब तक महिलाएं स्वयं का अन्य महिलाओं का सम्मान नहीं करेंगी ,,,तब तक महिला दिवस मनाने का कोई औचित्य नहीं है ।प्रथमतय: हर महिला को अपना आत्मसम्मान जगाना होगा । स्वाभिमान से जीने का अधिकार ,,जब उन्हें मिलेगा,, तभी हम सही अर्थों में महिला दिवस को सार्थक कर सकते हैं। देवी स्वरूप प्रत्येक नारी को ,अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की मेरी ओर से व  अविरल क्रिएशंस,, की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं 

अपने आसपास के आर्थिक रूप से अक्षम ,, परन्तु मेधावी 4 बच्चों को, स्कूल की यूनीफॉर्म आदि देकर,,एक महिला ने,,दूसरी महिला के परिवार को,, मदद करके,, महिला दिवस मनाया।विदित हो कि,,इन बच्चों के पूरे वर्ष भर के लिए,,किताब कॉपियां तथा युनीफॉर्म का दायित्व,,जन जागृति विकास मंच के द्वारा गत वर्षों से निरन्तर उठाया जा रहा है

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *