कुम्भ मेला पुलिस के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मृत्यु

 कुम्भ मेला पुलिस के एक सदस्य की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई है।
मृतक स्व0 HCP श्री सुनील कुमार, उम्र 55 वर्ष, जिनकी मूल नियुक्ति जनपद पौड़ी गढ़वाल है और वर्तमान में वे कुम्भ मेला पुलिस हरिद्वार में सम्बद्ध हैं। आज सुबह योगा क्लास और गणना के उपरांत वे कुम्भ मेला पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत अस्थायी चौकी स्थानों के चिन्हीकरण कार्य हेतु मोटरसाइकिल जा रहे थे। समय करीब 1120 बजे बहादराबाद थाना क्षेत्र में स्थित इब्राहिम मोड़ के समीप से गुजरते हुए उन्हें एक अनियंत्रित ट्रक द्वारा पीछे से जोरदार टक्कर मार दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि सुनील कुमार के द्वारा गम्भीर रूप से घायल होकर मौके पर ही दम तोड़ दिया गया।
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही कुम्भ मेला पुलिस के अधिकारीगण तत्काल घटना स्थल पर पहुंच गए और घटना के सम्बंध में जानकारी की। घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

Related Posts

धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *