जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया

   हरिद्वार समाचार– जिलाधिकारी हरिद्वार  सी0 रविशंकर ने परिवहन विभाग की ओर से मनाये जा रहे 32 वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह की जागरूकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। भगत सिंह चौक नेहरू युवा केंद्र पहुंच जिलाधिकारी ने पुलिस, परिवहन विभाग तथा समाजिक संस्था मुस्कान, लायंस क्लब, भारतीय जागरूकता समिति, बींग भागीरथ, स्पर्श गंगा अभियान के युवाओं के सहयोग से निकाली जा रही रैली को   सड़क दुर्घटनाओं से बचने के उपाय लिखे स्लोगन के साथ रवाना किया। 
जिलाधिकारी ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की वर्तमान स्थिति चिंताजनक है। बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिन बाइक रैली व जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने आवश्यक हो गया है। लेकिन लोगों की जान बचाने के लिए केवल विभागीय नियम और कार्यवाही ही प्र्याप्त नहीं सभी को सामुहिक रूप् से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझनी होगी और प्रयास करने होंगे।
पहले समय की तुलना में आज सड़कें, संसाधन सीमित है किन्तु आबादी और वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या सड़क दुर्घटनाओं का एक कारण है। ऐसी स्थ्तिि मे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हम सभी को निरंतर प्रयास करते रहने होेगे।
कार्यक्रम में एआरटीओ प्रशासन  मनीष तिवारी, एआरटीओ प्रर्वतन  सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहे

Related Posts

धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *