हरिद्वार-प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कोर कमेटी से विचार विमर्श के बाद महानगर अध्यक्ष पद पर व्यापारी नेता उद्योगपति मनोज गौतम की नियुक्ति की

साथ ही कुंभ के सफल संचालन में राष्ट्रीय व्यापार मंडल पूरी तरह सरकार के साथ खड़ा है का प्रस्ताव पास कर जल्दी ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिल कर देने का निर्णय लिया गया
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि सभी व्यापारी कुंभ को लेकर काफ़ी उत्साहित है और प्रदेश सरकार के साथ खड़ा है साथ ही व्यापारी के हितों का भी ध्यान रखा जाए इसके लिए भी मेला प्रशासन ध्यान रखे कुंभ के पिक समय में व्यापारी अपनी दुकानों पर आराम से आ जा सके उनका सामान ठीक से आ जा सके ये एक बड़ी चुनौती होती है इसका विशेष ध्यान रखा जाए चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सानिध्य में व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की देख रेख में ये कुंभ भव्य और दिव्य होगा हम सब इसके लिए उनका धन्यवाद करते है चौधरी ने कहा कि राष्ट्रीय व्यापार मंडल व्यापारी व समाज हित में हमेशा सरकार के साथ खड़ा है
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मनोज गौतम ने कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है उसको माध्यम बना कर व्यापारी हितो के लिए संघर्ष करूगा और राष्ट्रीय व्यापार मंडल और अधिक गति के साथ कार्य करूगा इसके लिए प्रयास करुगा जो जिम्मेदारी मुझको मिली है उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करूगा व्यापारी हितों के लिए जो भी आदेश संगठन का होगा उस पर खप कर काम करूगा साथ ही राष्ट्रीय व्यापार मंडल की महानगर की सभी इकाइयों का गठन जल्दी किया जाएगा
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विनीत धीमान ने कहा कि जल्दी ही जिले की बाकी सभी इकाइयों की घोषण की जाएगी और व्यापारी हितों के लिए और अधिक गति के साथ काम किया जाएगा
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री सुधीश श्रोत्रिय व शहर अध्यक्ष पार्षद ज्वालापुर हरविंदर सिंह ने कहा की एक बड़ा सम्मेलन जल्दी ही आयोजित किया जाएगा और उसमे व्यापारी हितों की कुछ और मांग सरकार के सामने रखी जाएगी
बैठक में मुख्यरूप से जिला अध्यक्ष युवा गौरव पाल जिला उपाध्यक्ष विशाल माथुर वरिष्ठ व्यापारी नेता कुलदीप खंडेलवाल पुष्कर गुप्ता अरविंद कुमार विजय धीमान आदि उपस्तिथ रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *