किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर हरिद्वार से प्रदेश की राजधानी देहरादून तक पदयात्रा निकालने का ऐलान किया है। 20 फरवरी को आयोजित की जा रही पदयात्रा की तैयारियों को लेकर शंकर आश्रम चैक के समीप होटल में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श के दौरान चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकारों की नीतियों से किसान, मजदूर, व्यापारी सभी वर्ग परेशान हैं। किसानों को न तो पर्याप्त बिजली मिल रही है, ना ही खाद मिल रही है। बकाया का भुगतान भी नहीं हो रहा है। जिससे किसानों की परेशानी बढ़ती जा रही है। घोषणा के बाद भी केंद्र सरकार ने दिल्ली में किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए किसानों को मुआवजा नहीं दिया। भूमि रिकाॅर्ड और किसानों व आढतियों के बीच होने वाले लेन देन को आॅनलाईन करने जैसी योजनाएं किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गयी हैं। चैघरी ऋषिपाल अम्बावता ने कहा कि किसान अब जागरूक हो रहा है। नफरत की राजनीति अब अधिक दिन चलने वाली नहीं है। दिल्ली एमसीडी व हिमाचल चुनाव ने साबित कर दिया है कि जनता अपने अधिकारों और समस्याओं के प्रति जागरूक हो रही है। संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से चैधरी चरण सिंह घाट से देहरादून तक निकाली जाने वाली पदयात्रा की तैयारियों में जुटने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पदयात्रा में हजारों की संख्या में किसान शामिल होंगे और मुख्यमत्री को ज्ञापन देकर किसानों का कर्ज माफ करने, बकाया भुगतान, वन गुर्जरों का विस्थापन, वर्षो से एक ही स्थान पर जमे पटवारियों के क्षेत्र बदलने की मांग की जाएगी। भाकियू अंबावता महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चैधरी ने बताया कि पदयात्रा को सफल बनाने के लिए चैधरी ऋषिपाल अम्बावता के नेतृत्व में गांव-गांव में जनसंपर्क किया जा रहा है। इस अवसर पर भाकियू अम्बावता के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष राव इरशाद, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन मांगेराम, महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष रश्मि चैधरी, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट फरमान त्यागी, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष चैधरी धीरसिंह चन्देला, गढ़वाल मण्डल अध्यक्ष डा.मुबारिक, बहादराबाद ब्लाॅक अध्यक्ष मोहसिन त्यागी, सचिव सुहेल शाह, पुरकाजी नगर अध्यक्ष नदीम त्यागी, मतलूब राजपूत, अहसान, तालिब, विनोद, गौरव सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related Posts

गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ जुटाने के लिए स्वामी यतीश्वरानंद ने झोंकी ताकत

हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से 10 हजार से अधिक होंगे शामिल, बसों से साथ निजी वाहनों से शामिल होने को की अपील हरिद्वार। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की बैरागी कैंप में…

कांग्रेस के अंसारी अब भाजपा के साथ, समाज की अनदेखी के चलते लिया निर्णय

हरिद्वार। कांग्रेस की लंबे समय तक सेवा करने वाले वरिष्ठ नेता अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। अंसारी समाज के लिए अग्रणी तौर पर सेवा करने वाले नेता नजर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *