कुम्भ मेला को भव्य, दिव्य बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा

हरिद्वार समाचार-कुम्भ मेला को भव्य, दिव्य बनाने के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। मेले के दौरान धार्मिक, पौराणिक और आध्यात्मिक विषय पर कार्यक्रम होंगे। इसे स्थानीय संस्कृति, प्रदेश और राष्टीय संस्कृति के माध्यम से प्रदर्शित किया जायेगा। इसके अतिरिक्त नुक्कड़ नाटक, कवि सम्मेलन, गंगा आरती, भजन संध्या के कार्यक्रम को भी प्रस्तुत किया जायेगा। इस सम्बन्ध में आज प्रदर्शनी एवं सास्कृतिक आयोजन के लिये गठित समिति ने बैठक ली। इस बैठक में नमामि गंगे की टीम भी उपस्थित थी।
आज  मेला नियंत्रण भवन(सी0सी0आर0) में बैठक की अध्यक्षता करते हुये मुख्य विकास अधिकारी श्री विनीत तोमर ने समिति को निर्देश दिये कि सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शनी के लिये विस्तृत कार्य रूपरेखा तैयार कर ली जाये। बैठक में उप मेलाधिकारी श्री अंशुल सिंह ने बताया कि संस्कृति विभाग से विस्तृत रूपरेखा मांगी जायेगी। इसके सम्बन्ध मंे विस्तृत कार्य योजना शीघ्र ही शासन से स्वीकृत करा ली जायेगी। बैठक मंे नगर आयुक्त जयभारत सिंह, जिला पर्यटन अधिकारी श्रीमती सीमा नौटियाल, नोडल अधिकारी मीडिया श्री मनोज श्रीवास्तव मौजूद थे

Related Posts

किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

     हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *