हरिद्वार में दो दिन संचालित होगा गन्ना आयुक्त का कैंप कार्यालय

 
हरिद्वार समाचार
गन्ना किसानों की सुविधा को देखते हुए हरिद्वार में अब दो दिन गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड का कैंप कार्यालय का संचालन दो दिन किया जाएगा। इसको लेकर सचिव (प्र0) की ओर से गन्ना एवं चीनी आयुक्त को आदेश जारी किया गया है।
बता दें कि गन्ना मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने जनपद के किसानों की समस्याओं को देखते हुए गन्ना एवं चीनी आयुक्त उत्तराखंड का कैंप कार्यालय हरिद्वार में संचालित करने के निर्देश दिए थे। जिसका संज्ञान लेते हुए सचिव (प्र0) चन्द्रेश कुमार ने गन्ना एवं चीनी आयुक्त, काशीपुर ऊधमसिंह को आदेश जारी किए हैं। जिसमें कहा गया है कि हरिद्वार व देहरादून के गन्ना किसानों की सुविधा के दृष्टिगत सहायक गन्ना एवं चीनी आयुक्त कार्यालय, हरिद्वार को कैंप कार्यालय के रूप में प्रयोग किया जाए। विभागीय कार्यों का संपादन सप्ताह में दो दिन (अवकाश तथा उच्च स्तरीय बैठक सम्बंधी अपरिहार्य कारणों को छोड़कर) सोमवार एवं मंगलवार को संचालन किया जाए।

Related Posts

धामी मंत्रिमंडल की बैठक जारी, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज यानी मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक जारी है. बैठक में सीएम धामी के साथ कैबिनेट मंत्री खजान दास, गणेश जोशी, सतपाल महाराज,…

कांग्रेस ने वन नेशन वन इलेक्शन पर सवाल उठाए, कहा-भाजपा ने साधु संतों के मंच का किया दुरुपयोग

हरिद्वार: हरिद्वार में वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर आयोजित किए गए संत समागम के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर हमला बोला है. कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने हरिद्वार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *