गंगा घाटों पर पीआरडी, होमगार्ड व वाॅलेंटियर की तैनाती किस प्रकार से रहेगी

हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर ने आज गंगा घाटों पर पीआरडी, होमगार्ड व वाॅलेंटियर की तैनाती किस प्रकार से रहेगी इसको लेकर मालवीय घाट पर पीआरडी जवानों को ब्रीफ किया। उन्होंने पीआरडी जवानों को पंक्तिबद्ध कराने के बाद सम्बोधित करते हुए कहा कि कुम्भ आयोजन पर पीआरडी जवानों को स्वंय कोरोना सुरक्षा उपायों को अपना कर आने वाले श्रद्धालुओं से भी इसका पालन कराना है। सभी पीआरडी जवानों का कोरोना टीकाकरण करने के निर्देश डीओ पीआरडी को दिये। स्नान दिनों पर किस प्रकार जवानों के द्वारा श्रद्धालुओं को गाइड करना है, क्या व्यवहार और आचरण अपनाना है किस प्रकार से मुस्तैद रहते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करना है समझाया।
जिलाधिकारी ने पीआरडी और वाॅलेंटियर किस प्रकार कितनी दूरी पर घाटों पर तैनात होंगे यह भी जवानों को प्रयोगात्मक ढंग से समझाया। सभी जवान मधूर व्यवहार के साथ कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर के तहत मास्क, शाररिक दूरी, सेनेटाइज आदि का पालन सुनिश्चित करेंगे और करायेंगे बताया।

  • Related Posts

    किसानों की समस्याओं को लेकर 20 फरवरी को हरिद्वार से देहरादून तक पदयात्रा निकालेगी भाकियू अंबावता

    हरिद्वार, 12 दिसम्बर– भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष चैधरी ऋषिपाल अम्बावता ने कांग्र्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन करते हुए किसानों की विभिन्न मांगों…

    मौका मिलते ही घर के अंदर से कर देते थे मोबाइल चोरी

         हरिद्वार–   दिनांक 8.12.2022 को थाना सिडकुल पर पंजीकृत मु0अ0सं0-637/2022 धारा 380,411,34 भा.द.वि से सम्बन्धित अभियुक्त 1.पदम सिंह पुत्र रविन्द्र कुमार नि0 घास मण्डी कोत ज्वालापुर हरिद्वार उम्र…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *