मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

    देहरादून समाचार–  मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास में टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता  एवं अर्जुन अवार्ड प्राप्तकर्ता श्री मनोज सरकार को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
     मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टोक्यो पैरालंपिक में बैडमिंटन में कांस्य पदक  जीतकर श्री मनोज सरकार ने उत्तराखंड का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि किसी कार्य के प्रति मन में जज्बा हो तो, वह कार्य अवश्य पूर्ण होता है। सीमित संसाधनों के बावजूद भी श्री मनोज सरकार ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सके, इसके लिए राज्य में खेल नीति में संशोधन किया जा रहा है।
     इस अवसर पर टोक्यो पैरालंपिक कांस्य पदक विजेता श्री मनोज सरकार की पत्नी श्रीमती रेवा सरकार भी मौजूद थीं

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *