*हरिद्वार, 29 सितम्बर 2026*
खेल महाकुम्भ 2026-27 के अंतर्गत संसदीय क्षेत्र स्तर पर मा० सांसद (राज्यसभा) चैम्पियनशिप ट्रॉफी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन मंगलवार, 29 सितम्बर 2026 को योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिताओं का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद, संसदीय क्षेत्र हरिद्वार, श्रीमती डॉ० कल्पना सैनी द्वारा किया गया।
उद्घाटन अवसर पर मा० सांसद डॉ० कल्पना सैनी द्वारा झण्डारोहण के उपरान्त दीप प्रज्ज्वलित कर एवं गुब्बारे उड़ाकर खेल प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ किया गया। उनकी उपस्थिति में राष्ट्रीय गीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई तथा मा० सांसद द्वारा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों में अनुशासन, लगन एवं खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया गया।
उद्घाटन समारोह में सौरभ सैनी, जिला क्रीड़ाधिकारी,रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, यमकेश्वर, श्रीमती पूनम मिश्रा, समस्त क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रारद अधिकारी, हरिद्वार, जितेन्द्र पुण्डीर, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार, विनोद मिश्रा, ग्राम विकास अधिकारी एवं उद्घोषक, सौरभ पटवाल, खेल प्रशिक्षक, मुकेश शर्मा, खेल विभाग, हरिद्वार, खेल विभाग के खेल समन्वयक गजेन्द्र एवं अंजेश कुमार, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में सौरभ, गौरव, श्रीमती सोनिया, महिपाल, सुहैल, श्रीमती शान्ति एवं आशीष उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सुमित एवं मुदस्सीम (समीर), खेल प्रशिक्षक, युवा कल्याण विभाग सहित अन्य विभागीय कार्मिक भी उपस्थित रहे।
*लोकसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के परिणाम*
लोकसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के अंतर्गत आयोजित अण्डर-19 बालक वर्ग फुटबॉल प्रतियोगिता में बी.एफ.एफ.सी. ने प्रथम, बी.एम.एस. ने द्वितीय तथा वात्सल्य वाटिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वहीं अण्डर-19 बालक वर्ग वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डोईवाला ने प्रथम, ऋषिकेश ने द्वितीय तथा धर्मपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
राज्यसभा सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी के विजेता प्रतिभागी
*अण्डर-14 बालक वर्ग*
*60 मीटर दौड़*
– प्रथम — अक्ष खठाना, खानपुर
– द्वितीय — अर्श, मंगलौर
– तृतीय — अभी, भगवानपुर
*600 मीटर दौड़*
– प्रथम — तन्मय रावत, लक्सर
– द्वितीय — साहिल, भगवानपुर
– तृतीय — अर्श, मंगलौर
*लंबी कूद*
– प्रथम — जतिन कुमार, खानपुर
– द्वितीय — अभी, भगवानपुर
– तृतीय — कन्हैया, मंगलौर
*ऊंची कूद*
– प्रथम — राममोहन, भगवानपुर
– द्वितीय — तन्मय रावत, लक्सर
– तृतीय — गौरव, खानपुर
*अण्डर-14 बालिका वर्ग*
*60 मीटर दौड़*
– प्रथम — रिया, खानपुर
– द्वितीय — विष्ठी, लक्सर
– तृतीय — अंबिका, भगवानपुर
*600 मीटर दौड़*
– प्रथम — तनू, मंगलौर
– द्वितीय — आरूषी सैनी, खानपुर
– तृतीय — बिष्ठी, लक्सर
*लंबी कूद*
– प्रथम — तनु, मंगलौर
– द्वितीय — ओजस्वी भण्डारी, खानपुर
– तृतीय — दीक्षा, भगवानपुर
*ऊंची कूद*
– प्रथम — आरूषी, खानपुर
– द्वितीय — वर्षा, भगवानपुर
– तृतीय — वन्दना, मंगलौर
खेल महाकुम्भ के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, खेल कौशल एवं अनुशासन का प्रदर्शन किया। विजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

