जवानों की फिटनेस पर कप्तान प्रमेन्द्र डोबाल का फोकस

हरिद्वार

जवानों की फिटनेस के लिए बेहद गंभीर एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल द्वारा पुलिस कर्मियों को मानसिक व शारीरिक रूप से सुदृढ़ रखने हेतु की गई पहल पर आज सर्किल वार हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल एसएसपी इलेवन व एसपी देहात एकादश के मध्य खेला गया।

दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एसएसपी 11 टीम द्वारा 149 रन बनाए जिसमें यशपाल गुसांई द्वारा 59 रनों की शानदार ओपनिंग पारी खेली। ललित चौहान ने भी अन्तिम ओवरों में हाथ खोलते हुए 37 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसपी देहात एकादश के ओपनर ने अच्छी शुरुआत दिलाई लेकिन उसके बाद लगातार अन्तराल में विकेट गिरने के कारण अन्तिम ओवर में मैच बहुत ही रोमांचक हो गया। आखिर 6 गेंद में 11 रन की जरूरत थी लेकिन अच्छी गेंदबाजी के चलते एसएसपी इलेवन 3 रन से विजयी हुई।

पोस्ट मैच सेरेमनी में ASP लाइन जितेन्द्र मैहरा द्वारा विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करने के साथ ही मैन ऑफ द टूर्नामेंट यशपाल गुसांई को सम्मानित किया गया।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *