जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया

हरिद्वार 09 अक्टूबर, 2024 जिला क्रीडा अधिकारी शबाली गुरूंग ने अवगत कराया कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड देहरादून तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय, पिथौरागढ़ द्वारा दिनांक 24 अक्टूबर 2024 से 27 अक्टूबर 2024 तक सब जूनियर बालक एवं बालिका वर्ग की राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन श्री सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्पोर्ट्स स्टेडियम, पिथौरागढ़ में कराया जा रहा है। उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु जनपद हरिद्वार के खिलाड़ियों का चयन/ ट्रायल दिनांक 15 अक्टूबर 2024 को अपराहन 3.00 बजे से हॉकी स्टेडियम रोशनाबाद में किया जायेगा। चयनित खिलाड़ी उक्त राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिताओं में जनपद हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगें। सभी खिलाड़ियों को अपने साथ जन्म प्रमाण, आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण – पत्र की छायाप्रति साथ में लाना अनिवार्य है। चयन में भाग लेने वाले खिलाड़ी निर्धारित समय एवं तिथि पर चयन स्थल पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *