जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने अवगत कराया

हरिद्वार 23 जनवरी, 2025 जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरुंग ने अवगत कराया कि 38 वें राष्ट्रीय खेलों के व्यापक प्रचार-प्रसार के अर्न्तगत खिलाड़ियों की क्षमता
के आंकलन हेतु दिनांक 24 जनवरी 2025 को मध्यान्ह 2.00 बजे वंदना कटारिया स्पोर्टस
स्टेडियम रोशनाबाद हरिद्वार में हाकी टीम हरिद्वार एवं म०प्र० स्र्पोट्स कालेज के हाकी
खिलाड़ियों के मध्य एक (डेमो) मैत्री मैच का आयोजन किया जा रहा है।
इसके अतिरिक्त जनपद में ‘खेल-राह (राहगीर इवेंट) का आयोजन किया जाना है इस कार्यक्रम का उद्देश्य
सभी आयु वर्ग के लोगों को जोड़ते हुए फिटनेस गतिविधियों को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम
के अर्न्तगत जुम्बा, योग, मार्शल आर्ट्स प्रशिक्षण का आयोजन वंदना कटारिया स्टेडियम
रोशनाबाद हरिद्वार के बाहर रोड़ पर दिनांक 25 जनवरी को प्रातः 7.00 बजे से प्रारम्भ किया
जायेगा। इसके अतिरिक्त कुश्ती खेल में डेमों कुश्ती का आयोजन वंदना कटारिया स्टेडियम
रोशनाबाद हरिद्वार स्थित मल्टीपरपज हॉल में दिनांक 25 जनवरी 2025 को अपराह्न 3.00 से किया जा रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *