जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के पंचम दिवस में प्रतियागितायों का आयोजन

  हरिद्वार-आज दिनाँक 25.11.2023 को जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के पंचम दिवस में प्रतियागितायों का आयोजन स्पोटर््स स्टेडियम रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया है। जिसमे अण्डर 17 से 19 बालक/बालिका वर्ग में फुटबाल, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस की प्रतियोगितायें आयोजित की गयी।

बालक वर्ग में आयोजित टेबल टेनिस प्रतियोगिता में क्रिश सैनी प्रथम, ऋषित राजपूत द्वितीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में कुमुद मिश्रा प्रथम, निहारिका अरोड़ा द्वितीय स्थान पर रहीं। बाॅयस डबल्स में वंश शर्मा एवं प्रखर भागबोले प्रथम तथा मौ0 रेहान एवं प्रणव वशिष्ठ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में बालक वर्ग में आयोजित प्रतियोगिता में मौ0 शाबान प्रथम, अंशुल मेहरा द्वितीय एवं वसु देव सैनी तृतीय स्थान पर रहे। युगल वर्ग में अमनदीप एवं विष्णु गुप्ता प्रथम, वंश पाल एवं हर्षित द्वितीय तथा पार्थ एवं नमन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
फुटबाॅल प्रतियोगिता एवं बालिका वर्ग में बैडमिंटन प्रतियोगिता में रोमांचक प्रतिस्पर्धायें गतिमान रही जिसमे कल निर्णय आने की सम्भावना है।

आज सम्पादित कार्यक्रम में श्री विशाल गर्ग, सम्मा0 जनप्रतिनिधि, श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, युवा कल्याण, श्री धर्मवीर, श्री दिलीप दास, श्री सत्यम, श्री तरूण, श्री कौशल दास, श्री मुकेश एवं अन्य आॅफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *