हरिद्वार के अथर्व चौहान का नेशनल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन

हरिद्वार
देवभूमि शूटिंग अकादमी, हरिद्वार के होनहार शूटर अथर्व चौहान ने 68वीं नेशनल शूटिंग प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल, सीतापुर में खुशी का माहौल है।
विद्यालय के डायरेक्टर मुकुल चौहान एवं प्रिंसिपल साधना भाटिया ने अथर्व की इस सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि अथर्व की मेहनत, अनुशासन और लगन अन्य छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत है।
देवभूमि शूटिंग अकादमी के प्रशिक्षकों ने भी अथर्व के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि निरंतर अभ्यास और सही मार्गदर्शन से यह सफलता संभव हो पाई है।
अथर्व की इस उपलब्धि से हरिद्वार सहित पूरे उत्तराखंड को गर्व महसूस हो रहा है।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *