राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में हरिद्वार की बेटियों का परचम

 

*हरिद्वार 11 फरवरी, 2026*

प्रभारी जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट ने अवगत कराया है कि, देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में 3 से 6 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ के अंतर्गत पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में हरिद्वार की बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 7 पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से लगभग 300–400 खिलाड़ियों (बालक एवं बालिका वर्ग) ने प्रतिभाग किया।

हरिद्वार की टीम ने अंडर-14 एवं अंडर-19 वर्ग में प्रतिभाग करते हुए उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। पदक विजेताओं में नंदिनी (60–65 किग्रा) एवं काजल पांडेय (47–51 किग्रा) ने स्वर्ण पदक जीते। साक्षी (+65 किग्रा) ने रजत पदक हासिल किया। वहीं साक्षी (55–60 किग्रा), काजल गुप्ता (60–65 किग्रा), खुशी चौहान (51–55 किग्रा) एवं अनोखी (50–55 किग्रा) ने कांस्य पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया।

पेचक सिलाट (मार्शल आर्ट) खेल में हरिद्वार को पहली बार इतने पदक प्राप्त हुए हैं। टीम को पिछले तीन महीनों से कोच निशा के मार्गदर्शन में निरंतर प्रशिक्षण दिया जा रहा था। उनके समर्पण, संघर्ष और अथक परिश्रम का परिणाम है कि खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में साक्षी ने रजत पदक जीतकर जनपद हरिद्वार का गौरव बढ़ाया। यह उपलब्धि पूरे परिवार और हरिद्वार के लिए गर्व का विषय है। अधिकांश खिलाड़ी मध्यमवर्गीय परिवारों से संबंध रखती हैं। सीमित संसाधनों और अवसरों के बावजूद इन बेटियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से यह साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से किसी भी स्तर पर सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी अब 23–24 फरवरी को दिल्ली में आयोजित “खेलो इंडिया विमेंस लीग – नॉर्थ ज़ोन” प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Related Posts

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

राज्य स्तरीय यूथ वॉलीबाल चैम्पियनशिप 2025-26 का चम्पावत में होगी आयोजन।

  *हरिद्वार 12 फरवरी, 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार शबाली गुरूग ने अवगत कराया है कि खेल निदेशालय उत्तराखण्ड एवं उत्तरॉचल वॉलीबाल संघ के संयुक्त तत्वाधान में चम्पावत कॉर्बेट महोत्सव…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *