अधिकारी करें खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार प्रसार-रेखा आर्या

 

12 जून 2024

 

 

देहरादून*: आज रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में खेल मंत्री रेखा आर्या ने आगामी राष्ट्रीय खेलो और खेल विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की प्रगति के बारे में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में खेल मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्हें राष्ट्रीय खेलो की औपचारिक घोषणाओं की तिथि सहित समस्त तैयारियों को तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।खेल मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को आउट ऑफ टर्न जॉब,4 प्रतिशत खेल कोटा को रोस्टर में निकालने के साथ ही अभी तक अधियाचन में भेजे जाने के ऊपर जल्द पूर्ण कारवाही करने के निर्देश दिए है।

साथ ही उन्होंने बताया कि आउट ऑफ टर्न जॉब में जो बच्चे किन्ही कारणवश आवेदन नही कर पाए हैं उनके लिए शासनादेश में संशोधन करते हुए जल्द से जल्द विज्ञप्ति को पुनः निकालने के निर्देश भी दिए गए हैं। वहीं खेल मंत्री ने कहा कि स्पोर्ट्स डेवलपमेंट फण्ड के साथ ही विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की जानकारी आमजनमानस को हो, इसके लिए व्यापक प्रचार प्रसार करने के दिशा निर्देश भी आज की बैठक में संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

इस अवसर पर विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा, निदेशक खेल जितेंद्र सोनकर , संयुक्त निदेशक अजय अग्रवाल सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना 2026-27: हरिद्वार में 116 खिलाड़ियों ने दिया जनपद स्तरीय चयन ट्रायल

    *हरिद्वार, 20 अगस्त 2026* जिला क्रीड़ा अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि उत्तराखण्ड के खिलाड़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने एवं खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के…

खेल महाकुम्भ-2026 की तैयारियां तेज, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

  *हरिद्वार, 4 अगस्त 2026* जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में मंगलवार को खेल महाकुम्भ-2026 के सफल आयोजन को लेकर जनपद स्तरीय समीक्षा बैठक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *