हरिद्वार समाचार– जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, हरिद्वार श्री वरद जोशी ने अवगत कराया है कि जनपद स्तरीय युवा महोत्सव-2021 का आयोजन आगामी 17 दिसम्बर, 2021 को प्रातः 10ः00 बजे से सामुदायिक केन्द्र, बी0एच0ई0एल0, सेक्टर-04, रानीपुर, हरिद्वार में किया जायेगा, जिसमें लोक नृत्य, लोकगीत, एकांकी नाटक, शास्त्रीय गायन (हिन्दुस्तानी, कर्नाटक शैली), शास्त्रीय वादन – सितार, वीणा, बाँसुरी, मृदंगम, तबला ,शास्त्रीय नृत्य (भरत नाट्यम, कत्थक, कथकली) आदि का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम का उद्घाटन / शुभारंभ श्री आदेश चौहान मा॰विधायक रानीपुर के द्वारा किया जायेगा।
जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया
*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

