खेल महाकुम्भ-2023 के 12 वें दिवस में प्रतियोगिताओं का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया है

  हरिद्वार-आजजनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ-2023 के 12 वें दिवस में प्रतियोगिताओं का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय, रोशनाबाद, हरिद्वार में किया गया है, जिसमे अण्डर 14, 17 एवं 19 (बालक) आयु वर्ग में वाॅलीबाल एवं कबड्डी की पूर्व दिवस की अवशेष प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमे परिणाम निम्नवत् रहें।
अण्डर-17 आयु वर्ग की प्रतियोगिता में विकासखण्ड नारसन की टीम प्रथम स्थान पर रही, विकासखण्ड बहादराबाद की टीम द्वितीय स्थान पर रही एवं विकासखण्ड लक्सर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-19 आयु वर्ग में विकासखण्ड नारसन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विकासखण्ड बहादराबाद की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया एवं विकासखण्ड रूड़की की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
वही दूसरी ओर अण्डर-14 बालक वर्ग में आयोजित कबड्डी की प्रतियोगिता में विकासखण्ड रूड़की ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विकासखण्ड नारसन द्वितीय स्थान एवं विकासखण्ड भगवानपुर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर-17 में भगवानपुर प्रथम, नारसन द्वितीय एवं लक्सर की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अण्डर -19 वर्ग की प्रतियोगिता में विकासखण्ड रूड़की की टीम जनपद स्तर पर प्रथम रही, नारसन द्वितीय एवं बहादराबाद की टीम ने तृतीय स्थान पर रहकर प्रतियोगिता समाप्त की।
कार्यक्रम में श्री प्रमोद चन्द्र पाण्डेय, जिला युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल, हरिद्वार, श्री मुकेश कुमार भट्ट, व्यायाम प्रशिक्षक, श्री जितेन्द्र कुमार, प्रशासनिक अधिकारी, श्रीमती पूनम मिश्रा, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल अधिकारी, श्री कर्णपाल, श्री हेमन्त, श्री मुकेश, श्री सुमित खेल प्रशिक्षक, श्री समीर खेल प्रशिक्षक युवा कल्याण विभाग के अवैतनिक व्यायाम प्रशिक्षक, पी0आर0डी0 स्वयंसेवक एवं अन्य आॅफिशल तथा युवा कल्याण विभाग का समस्त स्टाॅफ उपस्थित रहा।

Related Posts

पतंजलि विश्वविद्यालय ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में 17 पदक प्राप्त किए

  *इंफाल/हरिद्वार, 17 अप्रैल 2026:* उत्कृष्ट कौशल, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए पतंजलि विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने अखिल भारतीय अंतर-विश्वविद्यालय थांग-टा प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।…

जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया

*हरिद्वार, 13 फरवरी 2026* जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी हरिद्वार ने अवगत कराया है कि मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी (राज्य स्तरीय प्रतियोगिता) खेल महाकुंभ 2025 के अंतर्गत आयोजित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *