हरिद्वार, 14 नवम्बर। भारतीय कुश्ती संघ के तत्वावधान में प्रेमनगर आश्रम में आयोजित ग्रेण्ड प्रिक्स नेशनल रैसलिंग चैम्पियनशिप के दूसरे दिन राष्ट्रीय ग्रेण्ड प्रिक्स फ्री स्टाईल कुश्ती सीनियर वर्ग व अण्डर 17 महिला वर्ग की कुश्ती का आयोजन किया गया। मुकाबला में विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने खूब दमखम दिखाया। चैम्पियनशिप में पहलवानों का उत्साहवर्द्धन करते हुए भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि कुश्ती नेचुरल गेम है। कुश्ती प्रत्येक युग में मौजूद रही है। कुश्ती आज भी दुनिया का लोकप्रिय खेल है। कुश्ती को मल्ल युद्ध भी कहा जाता है। कुश्ती का इतिहास भगवान हनुमान से शुरू होता है। सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने कहा कि पूर्व में कुश्ती की राष्ट्रीय स्तर की तीन प्रतियोगिताएं होती थी। आज राष्ट्रीय स्तरीय पर तेईस मुकाबले खेले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से कुश्ती को बढ़ावा मिला है। ग्रैंड प्रिक्स मुकाबले भी पीएम मोदी के प्रयासों से ही शुरू हुए हैं। इससे युवा खिलाड़ियों को अधिक अवसर मिल रहे हैं। आज भारत में खिलाड़ियों को सबसे अधिक सुविधाएं मिल रही है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले मुकाबले में भारतीय कुश्ती टीम लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। हरिद्वार में खेली जा रही प्रतियोगिता का फाईनल काशी में होगा। पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन ने कहा कि ब्रजभूषण सिंह के भारतीय कुश्ती संघ का अध्यक्ष बनने के बाद खेल में बहुत परिवर्तन आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उन्होंने कुश्ती के विकास में बहुत योगदान दिया है। लगातार कुश्ती के मुकाबले आयोजित हो रहे हैं। जिससे खिलाड़ियों को मंच मिल रहा है। भारतीय कुश्ती संघ के कोषाध्यक्ष एवं उत्तराखण्ड कुश्ती संघ के महासचिव डा.एसपी देशवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री खिलाड़ियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उनका हौंसला बढ़ाते हैं। यूपी के विधायक जितेंद्र सतवाई एवं उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी के जीएम अनिल सिंह ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह ने प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्द्धन करने पहुंचे महंत प्रदीप गिरी, महंत दयाराम दास, महंत प्रपन्नाचार्य, महंत लोकेश दास, स्वामी ऋषिश्वरानन्द, महंत रामकुमार दास, पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, महंत रामदास, संघ नेता पदम सिंह, आशीष गौतम, संजय चतुर्वेदी, संजय सिंह बबलू, पवन शर्मा का पगड़ी व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर महेंद्र त्रिपाठी, मेरठ कुश्ती संघ के अध्यक्ष बालेंद्र, अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती कोच गजेंद्र पहलवान, बागपत कुश्ती संघ के अध्यक्ष भूपेश राणा, डा.ललित कुमार, राहुल शर्मा, दुर्गेश पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *