यात्रियों की सुविधा हेतु पेयजल, शौचालय, मेडिकल जांच सहित सभी इंतजाम चाक-चौबंद

 

*हरिद्वार 31 मई 2026*

उप जिलाधिकारी मुख्यालय एवं नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी द्वारा चारधाम पंजीकरण केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान यात्रियों की उपलब्ध कराई जा रही सुविधा, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। केंद्र पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था के साथ-साथ सुलभ शौचालय की भी उचित सुविधा उपलब्ध कराई गई है। नगर निगम एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि सभी व्यवस्थाओं को निरंतर सुचारू एवं व्यवस्थित बनाए रखा जाए, जिससे किसी भी यात्री को असुविधा का सामना न करना पड़े।
इस दौरान पर्यटन अधिकारी सुशील नौटियाल ने अवगत कराया है कि यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त कुर्सियों की व्यवस्था की गई है। पंजीकरण प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए केंद्र पर 20 काउंटर स्थापित किए गए हैं, जहां पंजीकरण के साथ-साथ स्वास्थ्य परीक्षण (मेडिकल चेकअप) की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए अतिरिक्त जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए बड़े पानी के टैंकर भी लगाए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की जल समस्या उत्पन्न न हो।
जिला प्रशासन चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुगम बनाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा सभी व्यवस्थाओं की निरंतर निगरानी की जा रही है।

Related Posts

राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी

  *देहरादून, 25 अगस्त 2026 सूबे में सहकारिता क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए राज्य कैबिनेट ने आज ‘उत्तराखंड राज्य सहकारी नीति-2026’ को मंजूरी दे ही है। इस नीति का…

जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर का लिया जायजा

    *हरिद्वार, 25 अगस्त 2026 जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित ने मंगलवार को जिला पर्यटन कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालय की व्यवस्थाओं, कार्यप्रणाली तथा पर्यटन कार्यालय भवन एवं परिसर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *