स्वीप के अंतर्गत आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

हरिद्वार

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी हरिद्वार एवं मुख्य विकास अधिकारी नोडल स्वीप के संयुक्त तत्वावधान में स्वीप के अंतर्गत विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गएI कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला स्वीप प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ संतोष कुमार चमोला ने जनपद स्तर पर विभिन्न विद्यालयों द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में मतदाता जागरूकता से संबंधित व्याख्यान दिए I मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत मतदान से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जानकारी देते हुए डॉ संतोष कुमार चमोला ने बताया कि लोकतंत्र में स्वस्थ, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव में मतदाता की महत्वपूर्ण भूमिका होती हैI भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से मतदाताओं के लिए अनेक सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं जिनके माध्यम से वे न केवल मतदाता सूची में अपना नाम जुड़ सकते हैं बल्कि अपनी पहचान पत्र तथा मतदान स्थल में संशोधन भी किया जा सकता हैI लोकतंत्र में प्रत्येक वोट के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया की लोकतंत्र में किस प्रकार एक वोट से सरकार बनाई और गिराई जा सकती है I 17 अप्रैल 1999 को तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की सरकार केवल एक मत से ही अल्पमत में आ गई थी I अतः हमें अपने मत का महत्व समझना चाहिए तथा उसका सही उपयोग करना चाहिए I इसी क्रम में भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता जागरूकता विषयक अनेक ऑनलाइन और ऑफलाइन जानकारी दी गई है जिसमें वोटर हेल्पलाइन एप, 1950 हेल्पलाइन नंबर, वॉटर voters.eci.gov.in वेबसाइट nvsp.gov.in आदि प्रमुख हैI डॉ संतोष चमोला ने पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर द्वारा आदर्श इंटर कॉलेज धीरवाली में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर में व्याख्यान के दौरान बालिकाओं को अवगत कराया कि वे अवश्य अपना वोट बनाएं तथा विभिन्न मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों जैसे रैली, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता आदि के माध्यम से अपने आसपास के लोगों को प्रेरित करें कि वे अपना वोट अवश्य डालें तथा विशेष गहन पूरे पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान करें I किसी भी भ्रांति की स्थिति में आमजन द्वारा अपने निकटवर्ती बूथ लेवल ऑफिसर (बी.एल.ओ.) से संपर्क किया जा सकता हैI इस दौरान श्रीमती पूनम राणा, प्रधानाचार्य, एनएसएस प्रभारी श्रीमती अनु सिंह तथा श्रीमती विनीता रावत आदि उपस्थित रहेI
नेशनल कन्या इंटर कॉलेज, खानपुर की बालिकाओं के सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन हस्तमोली गांव में किया गया I इस शिविर के छठे दिवस पर डॉ संतोष चमोला ने मतदाता जागरूकता विषयक व्याख्यान में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की I इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक श्री घनश्याम गुप्ता, एनएसएस प्रभारी श्रीमती मीनू, श्री विशाल सेठी आदि उपस्थित रहेI.

placeholder://

Related Posts

एनएच-58 क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, 06 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी महिमानंद जोशी ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में आज नेशनल हाईवे-58 क्षेत्र में…

मुख्यमंत्री के निर्देशन में जनपद में चौथे दिन भी जारी रहा अतिक्रमण हटाओ अभियान

  *हरिद्वार 06 जून 2026* सरकारी भूमि,सड़क,नालियों एवं फुटपाथ पर किसी भी दशा में कोई अतिक्रमण न हो इसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा निर्देश दिए गए है, मुख्यमंत्री के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *