SSP हरिद्वार के नेतृत्व में सभी मोर्चो पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करती हरिद्वार पुलिस

 पुलिस हरिद्वार 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नेतृत्व में जनपद में सुरक्षा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने हेतु पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और गतिविधियों पर पैनी नज़र रखी जा रही है।

हरिद्वार पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।


मुख्य स्थानों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग कर सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा रहा है। पुलिस टीमें हर संवेदनशील बिंदु पर सतर्कता के साथ तैनात हैं।

अभियान के तहत आज दिनांक 27.11.2025 को हरिद्वार BDS (Bomb Disposal Squad) टीम द्वारा महत्वपूर्ण स्थलों की गहन चेकिंग की जा रही है।जिसमें चंडी मंदिर परिसर, रेलवे स्टेशन, बस अड्डा समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर BDS टीम द्वारा तलाशी और सुरक्षा की बारीकी से जांच की गई।

साथ ही स्टेशन और अन्य स्थानों पर मौजूद आमजन को भी सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।

पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि किसी भी संदिग्ध वस्तु, बैग या गतिविधि को देखने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस की यह सतत कार्रवाई जनपद में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *