15 जून को पूर्वान्ह 11 बजे सिटी वन में जल उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है

 

हरिद्वार 14 जून 2024
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास खण्ड डोईवाला के कालूवाला में आयोजित जल उत्सव कार्यक्रम में जिला स्तरीय अधिकारियों तथा जन प्रतिनिधियों ने एनआईसी जिला कार्यालय सभागार (रोशनाबाद) से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के जरिये जुड़कर कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और मुख्यमंत्री सहित विशिष्ट अतिथियों के जल संरक्षण, मौषम परिवर्तन आदि पर आधारित विचारों को सुना।
इस अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने अधिकारियों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के महत्व, पारिस्थितिकीय तथा पर्यावरण संन्तुल हेतु जल एवं पेड़-पौंधों के मत्व के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि हम सभी का नैतिक दायित्व है कि जल का कम से कम दोहन करें और दूसरों को भी जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य पौधे लगाना ही नहीं बल्कि उनका संरक्षण करना भी होना चाहिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 15 जून को पूर्वान्ह 11 बजे सिटी वन में जल उत्सव कार्यक्रम के अन्तर्गत वृहद्ध स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी दीपेन्द्र सिंह नेगी, सचिव एचआरडीए उत्तम सिंह चौहान, परियोजना निदेशक केएन तिवारी, उप जिलाधिकारी मनीष सिंह, डीपीआरओ अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराडी सहित सम्बन्धित अधिकारी व जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *