कृषि मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की घोषणा

 

 

टिहरी/ जौनपुर 14 जून। सूबे के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी शुक्रवार को टिहरी गढ़वाल के जौनपुर ब्लॉक के भटवाड़ी गांव पहुंचे। जहां कृषि मंत्री गणेश जोशी द्वारा भटवाड़ी गांव के लिए की गई सामुदायिक भवन की घोषणा को पूर्ण करते हुए मंत्री गणेश जोशी ने कृषि उत्पादन विपणन बोर्ड द्वारा ₹ 83.79 लाख की लागत से नव निर्मित कृषक सामुदायिक केंद्र (बारात घर) का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए विभागीय बहुउद्देशीय शिविर का भी अवलोकन किया। भटवाड़ी गांव में आगमन पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का ग्रामीणों द्वारा पारंपरिक रूप से ढोल दमाऊ और पुष्प वर्षा एवं फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लोकार्पण कार्यक्रम से पूर्व गौरजा देवी के मंदिर में दर्शन कर मां गौरजा का आशिर्वाद लिया और प्रदेश वासियों की सुख समृद्धि की कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने नैनबाग क्षेत्र को फल फट्टी घोषित करने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नारे सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा धामी सरकार जिन योजनाओं का शिलान्यास करती है उनका लोकार्पण भी करती है। मंत्री ने कहा जनता की सरकार जनता के द्वार नारे के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जनसुविधाओं को सुदृढ़ करने हेतु संकल्पबद्ध है। निश्चित तौर पर इस बहुउद्देशीय भवन के निर्माण से क्षेत्र वासियों को लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर राजपुर विधायक खजान दास, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल, मंडल अध्यक्ष करण कंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र पंवार, ग्राम प्रधान राजवीर रावत, अनूप थपलियाल, प्रताप सिंह पंवार, बलवीर राणा एवं विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts

एचईसी कॉलेज के ‘नौकरी मेला-2026‘ का आयोजन

दिनांक 17.07.2026 आज एचईसी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन्स, जगजीतपुर में गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी आयोजित निःशुल्क ‘‘नौकरी मेला-2026‘‘ का शुभारम्भ कॉलेज के चेयरमैन श्री संदीप चौधरी, वाईस चेयरमैन…

पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां की प्रथम वार्षिक पत्रिका “आरोहण” का विमोचन

हरिद्वार पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, मुंडाखेड़ा कलां, लक्सर, हरिद्वार की प्रथम वार्षिक विद्यालय पत्रिका “आरोहण” का गरिमामय वातावरण में विमोचन किया गया। यह पत्रिका विद्यालय की शैक्षणिक,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *