वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में साइबर ठगी से गया धन वापस दिलाती हरिद्वार पुलिस

हरिद्वार

*साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को दिलाए गए ₹50,000/- वापस*

सौरभ भारद्वाज निवासी महेश्वरी धर्मशाला, विष्णु घाट, हरिद्वार द्वारा दिनांक 10/01/2026 को साइबर ठगी के संबंध में साइबर क्राइम सेल हरिद्वार में ऑफलाइन शिकायत दर्ज कराई गई थी।

अज्ञात साइबर अपराधियों द्वारा उनसे कुल ₹50,000/- की धोखाधड़ी की गई थी।

शिकायत प्राप्त होते ही हरिद्वार पुलिस की शाखा साइबर क्राइम सेल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित बैंक के समन्वय से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। लगातार पत्राचार एवं तकनीकी प्रयासों के फलस्वरूप पीड़ित की पूर्ण धनराशि ₹50,000/- सफलतापूर्वक वापस कराई गई।

पीड़ित द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

हरिद्वार पुलिस अपील करती है कि किसी भी अनजान लिंक, कॉल या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी साझा न करें।

साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।

Related Posts

हरिद्वार में बिना वैध अभिकर्ता अनुज्ञप्ति के संचालित ट्रैवल एजेंसियों एवं बुकिंग कार्यालयों के विरुद्ध परिवहन विभाग की सघन कार्यवाही

  *हरिद्वार 29 जून 2026* संभागीय प्रबंधन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया है कि जनपद हरिद्वार में यात्रियों के हितों की सुरक्षा, परिवहन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा…

उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व ‘हरेला’ पर हरिद्वार जनपद में वृहद स्तर पर चलेगा पौधारोपण अभियान

  *हरिद्वार, 29 जून 2026* उत्तराखंड के प्रमुख पर्यावरण एवं सांस्कृतिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर आगामी 16 जुलाई 2026 को हरिद्वार जनपद में व्यापक जनभागीदारी के साथ वृहद पौधारोपण…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *