तेज बारिश से पहाड़ों से आए पानी से आज फिर खड़खड़ी श्मशानघाट रपटे में खड़ा कांवड़ियों का एक ट्रक बह गया

गत माह 25 जून को हुई तेज बारिश के बाद आज फिर हरिद्वार में बारिश ने रोद्र रुप दिखया और दो घंटे की बारिश में ही लोग त्राहीमाम करने लगे। बारिश से भूपतवाला, हरिद्वार,नया हरिद्वार,कनखल ज्वालापुर की कई कालोनियों में जल भर गया। हरिद्वार के बाजारों में भी पानी नदियों की तरह बह रहा है। सड़कों पर काफी मात्रा में पानी आ जाने से प्रशासन को कई जगह कांवड़ियों के मार्ग में बदलाव करना पड़ा है।तेज बारिश से पहाड़ों से आए पानी से आज फिर खड़खड़ी श्मशानघाट रपटे में खड़ा कांवड़ियों का एक ट्रक बह गया
।ट्रक में कांवड़ियों की रसद और वापसी का जरुरी सामान था। कांवड़ियों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने यहां ट्रक खड़ा किया तो उन्हें किसी ने नहीं बताया कि यहां पानी आ सकता है।खड़खडी चौकी इंचार्ज संजीत कंडारी ने बताया कि ट्रक श्मशान घाट तक बहते देखा गया है। फिलहाल बारिश के साथ साथ पहाड़ों से जल का आना जारी है। बारिश रुकने पर कल ट्रक को निकालने का प्रयास किया जाएगा। पिछले 25 जून को हुई बारिश में यहां इसी तरह आठ कारें बह गयी थी।

Related Posts

एचईसी कॉलेज में बीसीए तृतीय सेमेस्टर का रिजल्ट घोषित

दिनांक 02.04.2026 प्रैस विज्ञप्ति हरिद्वार श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय, टिहरी गढवाल द्वारा बीसीए तृतीय सेमेस्टर का ऑनलाईन रिजल्ट घोषित किया गया है, जिसमें एचईसी ग्रृप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, हरिद्वार के बीसीए…

बिना सत्यापन के संचालित हो रहे ई-रिक्शा के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए 50 ई-रिक्शा को सीज

  हरिद्वार 01 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में जनपद में ई-रिक्शा के विरुद्ध प्रवर्तन (एनफोर्समेंट) अभियान के प्रथम दिन आज सघन कार्रवाई की गई। बिना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *