तीर्थ नगरी जनपद हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने के लिए एक माह बारह दिन से निरंतर चलाया जा रहा है सफाई अभियान

*हरिद्वार 30 दिसंबर 2025*

तीर्थनगरी हरिद्वार को स्वच्छ,सुंदर,क्लीन जनपद बनाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशन में चलाए जा रहे सफाई अभियान का सफलता पूर्वक एक माह बारह दिन से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है,सफाई अभियान नगरीय क्षेत्र से लेकर गांव कस्बों एवं सड़क मार्गों तक सफाई अभियान निरन्तर चलाया जा रहा है। जनपद हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर बनाने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रयासरत है एवं चल रहे सफाई अभियान का स्वयं निरन्तर मॉनिटरिंग कर रहे है।

*धार्मिक स्थलों पर भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी ने अवगत कराया है कि मां चंडी देवी मंदिर परिसर के आस पास क्षेत्र की परमार्थ ट्रस्ट हरिद्वार द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया जा रहा है निरंतर सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल क्षेत्रांतर्गत टिहरी विस्थापित कॉलोनी एवं बैरियर नंबर 7 में भेल टाउनशिप एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।

*एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग हरिद्वार एवं एनएच द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता लोनीवि दीपक वर्मा ने अवगत कराया है कि लोक निर्माण विभाग द्वारा हरिद्वार बस स्टैंड के आसपास क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य कराया गया।

अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्ग अतुल शर्मा ने अवगत कराया है कि हरिद्वार शहरी क्षेत्रांतर्गत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलाया गया सफाई अभियान।

अधिशासी अभियंता एनएच सुरेश तोमर ने अवगत कराया है कि सिंहद्वारा से पुरकाजी राष्ट्रीय राजमार्ग क्षेत्रांतर्गत पर सफाई अभियान चलाया गया।

*जल निगम एवं जल संस्थान द्वारा भी चलाया जा रहा है सफाई अभियान*

अधिशासी अभियंता जल निगम राजेश गुप्ता ने अवगत कराया है कि आज ब्लॉक बहादराबाद क्षेत्रांतर्गत में 10 हैंडपंपों एवं आस पास क्षेत्र में साफ सफाई कराई गई।

अधिशासी अभियंता उत्तराखंड जल सस्थान विपिन चौहान ने अवगत कराया है कि ट्रांसपोर्ट नगर स्थित सराय जल संस्थान कार्यालय परिसर में साफ सफाई अभियान चलाया गया।

*खंड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया गया सफाई अभियान*
खंड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया है कि खानपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम पंचायत तुगलपुर, माड़ाबेला,चांदपुरी बांगर,दल्लावाला में साफ सफाई का कार्य कराया गया।
खंड विकास अधिकारी भगवानपुर ने अवगत कराया है कि भगवानपुर क्षेत्रांतर्गत नागल में बारात घर के आस पास साफ सफाई का कार्य किया गया।
खंड विकास अधिकारी नारसन ने अवगत कराया है कि बुक्कंपुर,घोसीपुरा आदि क्षेत्रों में साफ सफाई का कार्य कराया गया।

Related Posts

जनजातीय समुदाय के लिए गाय के गोबर आधारित उत्पाद निर्माण एवं उद्यमिता विकास प्रशिक्षण का शुभारम्भ

हरीद्वार आदर्श युवा समिति, हरिद्वार द्वारा संचालित Tribal Development Fund (TDF) Project के अंतर्गत ग्राम रसूलपुर मीठीबेरी, लालढांग में जनजातीय समुदाय (Tribal Community) के सदस्यों के लिए “पर्यावरण के अनुकूल…

नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान लाया रंग, रोडी बेलवाला क्षेत्र में यात्रियों को मिली बड़ी राहत

  हरिद्वार।** नगर निगम हरिद्वार द्वारा रोडी बेलवाला क्षेत्र में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान अब प्रभावी परिणाम देता दिखाई दे रहा है। निर्जला एकादशी एवं आगामी कांवड़ मेले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *